ब्लॉक रिसिया के अंतर्गत ग्राम सभा अमवा जौहर सिसई में मुख्य मार्ग पर पानी भर जाने से राहगीरों को भरे हुए पानी में से निकलने को हो रहे मजबूर


ब्लॉक रिसिया के अंतर्गत ग्राम सभा अमवा जौहर सिसई में मुख्य मार्ग पर पानी भर जाने से राहगीरों को भरे हुए पानी में से निकलने को हो रहे मजबूर

रिसिया बहराइच

ब्लॉक रिसिया के अंतर्गत ग्राम सभा अमवा जौहर सिसई का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है यह मामला अमवा जौहर सिसई से होते हुए गोटुटी की तरफ जाने वाला मुख्य मार्ग है इस रास्ते पर इतना पानी भर गया है कि मोटरसाइकिल से निकालने पर पूरी मोटरसाइकिल डूब जाती है लेकिन ग्राम प्रधान कोई खबर तक नहीं है संवाददाता द्वारा जब इसी रास्ते पर होकर जा रहे थे तभी उसी रास्ते में मोटरसाइकिल को निकालने पर मोटरसाइकिल धस गई जिसको संवाददाता अकेले होने के कारण नहीं निकाल सके जलती हुई धूप में काफी देर तक खड़े रहने के बाद जब अगल-बगल के लोगों को बुलाकर गाड़ी निकलवाया  तथा दूसरे रास्ते होकर अपने मंजिल तक गये इस संबंध में जब संवाददाता द्वारा खंड विकास अधिकारी को दूरभाष के जरिए बात की गई तो उन्होंने आश्वासन देते हुए कहां की मैं उस ग्राम सभा का ग्राम विकास अधिकारी व प्रधान से बात करता हूं लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अगर ग्राम प्रधान द्वारा भट्ठे से टूटे-फूटे की ईटको ला करके अगर उस गड्ढे में डाल दिया जाए तो भी उस् रास्ते पर निकलना आसान हो जाएगा फिर जब रास्ते का सुंदरी करण होना होगा तो होता रहेगा  लेकिन प्रधान के इस रवैया से उस क्षेत्र की जनता को उस भरे हुए गंदे पानी मैं होकर निकलना पड़ता है आए दिन इससे मुख्य मार्ग से होकर सभी अधिकारियों का आवागमन भी होता है लेकिन अभी तक किसी अधिकारी के कान में जू तक नहीं रेगा है
इससे साफ यह जाहिर होता है कि जो ब्लॉक स्तर के अधिकारी है वह कभी गांव में यह अपने ब्लॉक क्षेत्र में जाने की जरूरत नहीं समझते हैं और ब्लॉक  पर बैठकर ही मलाई काटने के चक्कर में लगे रहते हैं वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की सरकार हर वर्ग तक सारी सुविधा मुहैया कराने के लिए रात दिन प्रयासरत है रोड पानी लाइट मकान नाली खडजा के लिए सरकार करोड़ों रुपए विकास के नाम पर खर्च कर रही है लेकिन ग्राम प्रधान की ऐसी मानसिकता के कारण लोगों को अनेक प्रकार की समस्या से जूझना पड़ता है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।