9 वर्ष पुराने मामले में पांच आरोपियों को सुनाई 7-7 साल की सजा


9 वर्ष पुराने मामले में पांच आरोपियों को सुनाई 7-7 साल की सजा

संवाददाता आशीष शर्मा/रजनीकांत शर्मा

धौलपुर,18जून।
विशिष्ठ न्यायालय एससी/एसटी कोर्ट धौलपुर ने गैर इरादतन सहित अन्य धाराओं में 5 आरोपियों को 7-7 साल की सजा सहित 50 हजार के अर्थदंड से भी दंडित किया है।
विशिष्ट लोक अभियोजक माहिर हसन रिज़वी ने बताया, कि कोलारी थाने में 9 वर्ष पूर्व हेतसिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था।जिसमे बताया गया था, कि उसका पिता और भाई खेत जोतने गए थे।तभी आरोपियों ने बंदूकों,डंडों,सरियों से उन पर हमला कर दिया।जिसमे दोनों बुरी तरह घायल हो गए।जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर चार्जशीट पेश की थी।
9वर्ष इस मामले में एससी/एसटी कोर्ट के न्यायाधीश नरेंद्र मीणा ने 19 गवाहों और 26 दस्तावेजों के आधार पर पांचों आरोपियों को 7-7 साल की सजा और 50 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।