नदी में नहाने गए युवक का मिला शव
सोनभद्र से मणिशंकर सिन्हा की रिपोर्ट
पशुपालकों ने पशु छुड़ाने के लिए टीम से की अभद्रता
पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी और प्रवर्तन दल की टीम ने हाथी घाट से वाटर वर्क्स तक यमुना नदी में विचरने वाले पालतू पशुओं पर और नदी में कपड़े धोने वालों पर कड़ी कार्रवाई की। ऐसे में कुछ लोगों ने नगर निगम की टीम से अभद्रता कर पशु छुड़ाने की कोशिश भी की लेकिन उनकी सभी कोशिश नाकाम हुई। इस दौरान नगर निगम की टीम ने कई पालतू पशुओं को अपने कब्जे में लिया। नगर निगम द्वारा यमुना नदी में पालतू पशु लाने, धोबी घाट चलाने वालों और कूड़ा करने वालों पर कार्रवाई के लिए हाथी घाट से आरती पॉइंट स्थल तक 8 पॉइंट निर्धारित किए थे। और इन पर चेतावनी बैनर लगाए गए थे। लोगों को निर्देश दिया गया था कि अगर वह अपने जानवरों को यमुना नदी में ले जाते हैं या कूड़ा करते हैं या कपड़े धोते हैं तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उनके ऊपर शमन शुल्क भी लगाया जाएगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं गरीबों महिलाओं किसानों
अब तक टीवी से सतीश शर्मा के साथ राजेश तिवारी की रिपोर्ट
Leave a Comment: