भुड़कुड़ा पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार


भुड़कुड़ा पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, जखनियां के उत्तरी क्रॉसिंग के पास से हुई गिरफ्तारी
जखनियां (गाजीपुर)। भुड़कुड़ा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार 22 नवंबर को जखनियां स्थित उत्तरी क्रॉसिंग के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विशाल पुत्र गुड्डू उर्फ भोला, निवासी ग्राम घुड़हा, थाना चंदवक, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर 2026 को आरोपी विशाल ने करीब 23 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित रूप से शारीरिक संबंध बनाए थे। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 275/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 115(2) एवं 352 में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भुड़कुड़ा बुजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
रविवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जखनियां उत्तरी क्रॉसिंग के पास घेराबंदी कर आरोपी विशाल को सुबह करीब 11 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता मिली। गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के आदेशों और निर्देशों का पालन किया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बुजेश कुमार गुप्ता तथा उपनिरीक्षक मनीष कुमार सहित भुड़कुड़ा थाना की पुलिस टीम शामिल रही।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।