महिला थाना पहुंचकर एएसपी सिटी ने परखी व्यवस्थाएं, महिला शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
महिला थाना पहुंचकर एएसपी सिटी ने परखी व्यवस्थाएं, महिला शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
तरंग फेस्ट 2026 के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस पर योग एवं वृहद चिकित्सा शिविर का आयोजन
तरंग फेस्ट 2026 के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस पर योग एवं वृहद चिकित्सा शिविर का आयोजन
बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता का दिया गया संदेश, आयुष विभाग की टीम ने प्रदान की चिकित्सा एवं योग सेवाएं
गाजीपुर, 23 नवंबर 2026। अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल पर आयोजित तरंग फेस्ट 2026 के अंतर्गत राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, गाजीपुर में वृहद योग एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी गाजीपुर श्री संजय कुमार सोनी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ उनके अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान एवं समान अवसरों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी गाजीपुर डॉ. अच्छे लाल ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वस्थ, सुरक्षित एवं शिक्षित भविष्य समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
शिविर में आयुष विभाग के आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा पद्धतियों के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की गईं। जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश गुप्ता व आयुर्वेद विभाग से डॉ. आनंद पुरी, डॉ. राहुल, फार्मासिस्ट अंजनी कुमार गुप्ता, कुंदन सिंह एवं शंभूनाथ राम उपस्थित रहे। होम्योपैथिक विभाग से डॉ. नम्रता श्रीवास्तव एवं डॉ. राजकुमार पटेल तथा यूनानी विभाग से डॉ. जाहिद कमाल, डॉ. अरशद अंसारी एवं फार्मासिस्ट अरशद ने शिविर में सहभागिता की।
वहीं योग विभाग की ओर से योग विशेषज्ञ प्रतीक्षा पांडेय तथा योग प्रशिक्षक धीरज राय एवं सैय्यद सलमान हैदर ने बच्चों को विभिन्न योगासन, सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। योग प्रशिक्षकों ने बच्चों को नियमित योगाभ्यास के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक है, बल्कि एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर के पर्यवेक्षक एवं प्रभारी अधीक्षक श्री रामअचल मौर्य, व्यायाम प्रशिक्षक श्री रियाजुद्दीन, श्रीमती सुनीता राय, फार्मासिस्ट श्री दिनेश विश्वकर्मा, श्री अक्षयवर सिंह यादव,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री प्रभुनारायण शर्मा एवं श्रीमती बबीता देवी, केयरटेकर श्री सुरेश कुमार एवं श्री रोहित सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित यह शिविर बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण, मानसिक एवं शारीरिक विकास तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक बच्चे को स्वस्थ जीवन, बेहतर शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान एवं विकास के समान अवसर प्राप्त होना उसका अधिकार है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
महिला थाना पहुंचकर एएसपी सिटी ने परखी व्यवस्थाएं, महिला शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
पी. जी. कॉलेज में छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण जारी, अवकाश में भी खुले काउंटर
कभी पत्नी के सपनों पर थी पाबंदी, आज उसी के संघर्ष और नौकरी ने संभाला परिवार; वक्त ने सिखाया रिश्तों का असली अर्थ
Leave a Comment: