कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां*


कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां*

*श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और बैरिकेडिंग की व्यवस्था, झूलों की भी होगी जांच*

गाजीपुर। चोचकपुर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मेला स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मेला परिसर में प्रकाश व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग का कार्य तेजी से पूरा कराने को कहा गया। प्रशासन के अनुसार, इन व्यवस्थाओं को सोमवार शाम तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मेले में अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पार्किंग की भी उचित व्यवस्था की गई है।

मेले में लगाए गए झूलों की मजबूती और सुरक्षा मानकों की जांच लोक निर्माण विभाग की ओर से कराई जाएगी, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। इसके साथ ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार्तिक पूर्णिमा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। मेले का सुरक्षित और व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।