कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां*
कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां*
बरहन, आगरा। क्षेत्र के युवाओं को सेना, पुलिस और अन्य सरकारी भर्तियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य संजय कुशवाहा
बरहन, आगरा। क्षेत्र के युवाओं को सेना, पुलिस और अन्य सरकारी भर्तियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य
संजय कुशवाहा
बरहन फिजिकल अकैडमी द्वारा प्रत्येक रविवार को 1600 मीटर ओपन रनिंग ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को सीपी सिंह ग्राउंड, पचकुइयाँ (बरहन) में भव्य रनिंग ट्रायल हुआ, जिसमें दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए 250 से अधिक युवा धावकों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को अकैडमी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अकैडमी के कोच मोनू आर्य ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित मंच और मार्गदर्शन प्रदान करना है। यहाँ लड़के और लड़कियों को निस्वार्थ भाव से पूरी तरह निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि आर्थिक अभाव किसी भी युवा की सफलता में बाधा न बने।प्रतिदिन होने वाले इस प्रशिक्षण में कोच मोनू आर्य के साथ रवि शर्मा, देशी ट्रायल साहिल, छुट्टा यादव, कृष्णा यादव, कन्हैया लाल (उत्तर प्रदेश पुलिस), जयवीर (एयर फोर्स), अंशुल, हरेंद्र और आर्यन सहित पूरी टीम युवाओं को सेना, टीए आर्मी और पुलिस भर्ती के मानकों के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण सहयोग दे रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां*
गांव के विकास के साथ समाजवादी विचारधारा से भी जुड़े हैं प्रधान रामज्ञान यादव, इस्लामाबाद को बेहतर बनाने का संकल्प
तरंग फेस्ट 2026 के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस पर योग एवं वृहद चिकित्सा शिविर का आयोजन
Leave a Comment: