राकेश पांडे ब्यूरो चीफ गोरखपुर।# कौड़ीराम में कब बनेगा बड़ा अस्पताल? 70 से अधिक ग्राम सभाओं की जनता ने उठाई आवाज
राकेश पांडे ब्यूरो चीफ गोरखपुर। कौड़ीराम में कब बनेगा बड़ा अस्पताल? 70 से अधिक ग्राम सभाओं की जनता ने उठाई आवाज
-गोली मारकर दो लोगों को घायल करने वाले आरोपी को हुआ गिरफ्तार-----ब्यूरो चीफ वी डी अवस्थी
-गोली मारकर दो लोगों को घायल करने वाले आरोपी को हुआ गिरफ्तार-----ब्यूरो चीफ वी डी अवस्थी
#शाहजहांपुर। सिंधौली थाना क्षेत्र के पैना बुजुर्ग गांव में सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग कर दो लोगों को घायल करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी 315 बोर राइफल, पांच जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, 19 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे ग्राम पैना बुजुर्ग में सड़क के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि अंशुमान मिश्रा समेत चार लोगों ने वादी विपिन सिंह और उनके परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। घटना में वादी के पुत्र और चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में थाना सिंधौली में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने शुक्रवार 20 नवंबर को सुबह 11:30 बजे मुड़ियापंवार रोड से वांछित आरोपी अंशुमान मिश्रा (25) पुत्र स्व. अनुज मिश्रा निवासी पैना बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी राइफल और कारतूस बरामद किए गए।
गिरफ्तारी थाना सिंधौली पुलिस टीम ने की। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी हैं
wwwwwwwwwwwwwwwww
aaaaaaaaaaaaaaaaaaa
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, वांछित चंद्रवीर गिरफ्तार*
*तिलहर पुलिस ने खानपुर चौराहे के पास से दबोचा, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप*
ब्यूरो चीफ वी डी अवस्थी
शाहजहांपुर। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने के आरोप में तिलहर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पीड़िता को गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर थाना तिलहर में चंद्रवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि चंद्रवीर ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में वांछित चल रहे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खानपुर चौराहे के पास से चंद्रवीर (20) निवासी ग्राम भेदपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राकेश पांडे ब्यूरो चीफ गोरखपुर। कौड़ीराम में कब बनेगा बड़ा अस्पताल? 70 से अधिक ग्राम सभाओं की जनता ने उठाई आवाज
राकेश पांडे ब्यूरो चीफ गोरखपुर बेलीपार थाना प्रभारी राजकुमार बरवार को भावभीनी विदाई, उरुवा थाने के नए प्रभारी बनाए गए
राकेश पांडे ब्यूरो चीफ गोरखपुर गोरखपुर के सेवई बाजार स्थित उस घर में आज सन्नाटे का पहरा है
Leave a Comment: