महिला थाना पहुंचकर एएसपी सिटी ने परखी व्यवस्थाएं, महिला शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश


 महिला थाना पहुंचकर एएसपी सिटी ने परखी व्यवस्थाएं, महिला शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

गाजीपुर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने सोमवार को महिला थाना का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, विभिन्न अभिलेखों, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना और थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान एएसपी सिटी ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव पर विशेष जोर दिया। उन्होंने लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा महिलाओं से जुड़ी शिकायतों पर पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही थाना परिसर में साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि महिला संबंधी शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।