भुड़कुड़ा पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
भुड़कुड़ा पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में नगर के तुलसीसागर स्थित न्यू होराइजन एकेडमी के सभागार में विचार-अभिव्यक्ति प्रतियोगिता (हिन्दी
साहित्य चेतना समाज,गाजीपुर
साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में नगर के तुलसीसागर स्थित न्यू होराइजन एकेडमी के सभागार में विचार-अभिव्यक्ति प्रतियोगिता (हिन्दी माध्यम)आयोजित की गई।चार वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में कक्षा चार से छह,मध्यम वर्ग में कक्षा सात व आठ,ज्येष्ठ वर्ग में कक्षा नौ व दस एवं वरिष्ठ वर्ग में कक्षा ग्यारह व बारह के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की पूर्व प्रतिभागी जयपुर,राजस्थान की प्रबंध निदेशक डाॅ.किरण सिंह व निदेशक डाॅ.बी.बी.सिंह एवं आदर्श इण्टर काॅलेज महुआबाग के पूर्व प्रधानाचार्य डाॅ.पारसनाथ सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
प्रथम चरण में कनिष्ठ व मध्यम वर्ग की प्रतियोगिता हुई।कनिष्ठ वर्ग हेतु मेरा परिवार-मेरी पहली पाठशाला विषयक प्रतियोगिता में न्यू होराइजन एकेडमी की कु.भानवी श्रीवास्तव ने प्रथम,एस.एस.पब्लिक स्कूल बवाड़ा के आयुष यादव ने द्वितीय एवं द प्रेसीडियम इण्टरनेशनल स्कूल की कु.राजनन्दिनी शाह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।मध्यम वर्ग हेतु प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा हमारा कर्तव्य विषयक प्रतियोगिता में न्यू होराइजन एकेडमी की कु.अदिति राय,कु.यशी राय एवं कु.अराध्या राय ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।निर्णायक-मण्डल में अभिषेक गौरव,आशुतोष श्रीवास्तव,डाॅ.विनीता राय,प्रभु प्रकाश शर्मा एवं विनोद कुमार तिवारी थे।
द्वितीय चरण में ज्येष्ठ व वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता हुई।ज्येष्ठ वर्ग हेतु सोशल मीडिया का विवेक पूर्ण उपयोग आवश्यक है विषयक प्रतियोगिता में समता पब्लिक स्कूल कालूपुर की कु.रिवांगिनी सिंह व कु.स्वाति सिंह ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय एवं लूर्दस कान्वेंट बा.इ.काॅलेज की कु.अनुष्का प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वरिष्ठ वर्ग हेतु चरित्र निर्माण में शिक्षा और संस्कार का योगदान विषयक प्रतियोगिता में सेन्ट मेरीज कान्वेंट स्कूल की कु.अराध्या तिवारी ने प्रथम,समता पब्लिक स्कूल कालूपुर की कु.अनामिका यादव व कु.अवंतिका यादव ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।निर्णायक-मण्डल में बालेश्वर दत्त पाण्डेय,डाॅ.कृष्ण प्रताप सिंह,रामप्रवेश उपाध्याय,डाॅ.उरूज फात्मा एवं विजय शंकर थे।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डाॅ.रविनन्दन वर्मा,कोषाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र,शशिकांत राय,हर्षित श्रीवास्तव,मनोज श्रीवास्तव,हर्षित श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।संचालन संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर एवं धन्यवाद ज्ञापन संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
भुड़कुड़ा पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
मिशन शक्ति केंद्र की पहल पर 24 घंटे के भीतर पति-पत्नी के विवाद का हुआ निस्तारण
जखनिया गाजीपुर। जखनियां रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर एक यात्री का शव मिलने से सनसनी फैल गई
Leave a Comment: