जखनिया गाजीपुर। जखनियां रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर एक यात्री का शव मिलने से सनसनी फैल गई
जखनिया गाजीपुर। जखनियां रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर एक यात्री का शव मिलने से सनसनी फैल गई
मिशन शक्ति केंद्र की पहल पर 24 घंटे के भीतर पति-पत्नी के विवाद का हुआ निस्तारण
मिशन शक्ति केंद्र की पहल पर 24 घंटे के भीतर पति-पत्नी के विवाद का हुआ निस्तारण
भुड़कुड़ा पुलिस के मिशन शक्ति केंद्र ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर कराया सुलह-समझौता, परिवार को टूटने से बचाने की पहल
जखनियां (गाजीपुर)। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत भुड़कुड़ा पुलिस के मिशन शक्ति केंद्र ने सराहनीय पहल की है। केंद्र की टीम ने पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद का 24 घंटे के भीतर आपसी सहमति से निस्तारण करा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना भुड़कुड़ा क्षेत्र के विजहरी गांव निवासी रंजना प्रजापति पत्नी मनीष प्रजापति ने पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर मिशन शक्ति केंद्र में प्रार्थना पत्र दिया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के निकट पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद दोनों की काउंसलिंग कर आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम के समझाने-बुझाने पर पति-पत्नी ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने का निर्णय लिया। इस प्रकार मिशन शक्ति केंद्र की पहल पर 24 घंटे के भीतर दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता करा दिया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक धीरेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल हिमांशु मौर्य और महिला कांस्टेबल सारिका यादव शामिल रहीं।
पुलिस की इस पहल से पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद का शांतिपूर्ण समाधान हुआ। मिशन शक्ति केंद्र की यह कार्रवाई महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण और पारिवारिक विवादों को आपसी बातचीत के माध्यम से सुलझाने की दिशा में सराहनीय प्रयास है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जखनिया गाजीपुर। जखनियां रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर एक यात्री का शव मिलने से सनसनी फैल गई
पुलिस झंडा दिवस पर गाजीपुर पुलिस कार्यालय में हुआ आयोजन, अधिकारियों और कर्मचारियों को ध्वज लगाकर किया गया सम्मानित
सायरन बजते ही थम गई रोशनी, गाजीपुर में हुआ ब्लैकआउट; युद्ध जैसे हालात में परखी गई सुरक्षा व्यवस्था
Leave a Comment: