सायरन बजते ही थम गई रोशनी, गाजीपुर में हुआ ब्लैकआउट; युद्ध जैसे हालात में परखी गई सुरक्षा व्यवस्था
सायरन बजते ही थम गई रोशनी, गाजीपुर में हुआ ब्लैकआउट; युद्ध जैसे हालात में परखी गई सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस झंडा दिवस पर गाजीपुर पुलिस कार्यालय में हुआ आयोजन, अधिकारियों और कर्मचारियों को ध्वज लगाकर किया गया सम्मानित
पुलिस झंडा दिवस पर गाजीपुर पुलिस कार्यालय में हुआ आयोजन, अधिकारियों और कर्मचारियों को ध्वज लगाकर किया गया सम्मानित
शौर्य, पराक्रम और कर्तव्यनिष्ठा की गौरवशाली परंपराओं को किया गया याद, पुलिसकर्मियों को ईमानदारी और समर्पण से ड्यूटी निभाने का दिया संदेश
गाजीपुर। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को पुलिस कार्यालय गाजीपुर में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरवशाली इतिहास, शौर्य, पराक्रम और कर्तव्यनिष्ठा की परंपराओं को याद करते हुए पुलिस ध्वज के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस ध्वज लगाकर सम्मानित किया गया। साथ ही पुलिस बल को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने पुलिस विभाग की गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखने और जनसेवा के प्रति सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सायरन बजते ही थम गई रोशनी, गाजीपुर में हुआ ब्लैकआउट; युद्ध जैसे हालात में परखी गई सुरक्षा व्यवस्था
गाजीपुर में बीएससी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बंद कमरे में मिला 21 वर्षीय कृष्णकांत का शव
उर्फी रिज़वी गाजीपुर शहीद शशांक सिंह के नाम से होगा कटवामोड़-कासिमाबाद मार्ग, सरकार बनने पर नामकरण का ऐलान
Leave a Comment: