बैंकिंग न्यूज़ प्रतापगढ़ नाबालिक बच्चों को छोड़कर महिला प्रेमी संघ फरार पति दर-दर की खा रहा है ठोकरे
अब तक टीवी से सतीश शर्मा के साथ राजेश तिवारी की रिपोर्ट
भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं गरीबों महिलाओं किसानों
भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं गरीबों महिलाओं किसानों नौजवानों तथा समाज के वंचित वर्ग के लिए समर्पित है।सरकार द्वारा जितनी भी योजनाएं चला जा रही है सब के मूल में समाज का वंचित शोषित और गरीब व्यक्ति को रखा गया है।भाजपा की सरकार गरीबों को मुफ्त राशन , किसान सम्मान नीधि के माध्यम से खेती के लिए किसानों को ₹6000 सालाना गरीबों के इलाज के लिए ₹5 लाख का स्वास्थ्य बीमा,बिधवा महिलाओं को पेंशन योजना,नि शुल्क गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष से गरीबों के लिए इलाज की अलग व्यवस्था ,प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवास के लिए चिन्हित एवं उचित लाभार्थी व्यक्ति को ही लाभ मिल रहा है,आज समूहों के माध्यम से प्रत्येक गांव में कम से कम 50 महिलाओं को लाभ मिल रहा है। इन सभी योजनाओं का लाभ आज जरुरतमंद लोगों को नीचे तक दिलाने के लिए हमारी केन्द्र और प्रदेश की सरकार और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रयत्नशील है, उक्त बातें मछली शहर के सांसद बीपी सरोज ने बिधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन वैष्णव मैरिज हाल मडियाहू के प्रांगण में लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सांसद बी पी सरोज ने कहा कि आज मुद्रा योजना,जनधन योजना, विभिन्न पेंशन योजना, दुर्घटना बीमा योजना, स्टार्टअप योजना आदि के माध्यम से समाज के बड़े तबके को लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम को भाजपा नेता भैयाराम पटेल, ब्रह्मदेव तिवारी,अजय सिंह ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर भाजपा नेता चन्द्र प्रकाश सिंह पप्पू, अरूण मिश्रा, राजेन्द्र श्रीवास्तव,राज कृष्ण शर्मा, श्याम दत्त, शिवशंकर गुप्ता, राजेश जायसवाल सहित हजारों की संख्या में विभिन्न योजनाओं से लाभांवित लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश ने किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक टीवी से सतीश शर्मा के साथ राजेश तिवारी की रिपोर्ट
आलोक तिवारी ब्यूरो चीफ अब तक टीवी न्यूज़ चैनल जनपद मथुरा
राजकुमार बर्मन की रिपोर्ट
Leave a Comment: