जवाहर बाग कांड को हुए 7 साल शहीद मुकुल द्विवेदी की पत्नी पहुंची मथुरा,जवाहर बाग पहुंच कर दी पति को श्रद्धांजलि
रिपोर्टर आलोक तिवारी ब्यूरो चीफ अब तक टीवी न्यूज़ चैनल जनपद मथुरा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ओडिशा के बालेश्वर में हुई ट्रेन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि प्रथम अमेरिकी महिला डॉ जिल बाइडन और वे भारत में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना की खबर से हतप्रभ हैं। File Photo
जो बाइडन ने कहा कि हमारी प्रार्थनाएं उन लोगों के लिए हैं, जिन्होंने इस भयानक घटना में अपने प्रियजनों को खोया है और कई लोग घायल हुए हैं।
बता दें कि ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841-अप) शुक्रवार शाम को बालेश्वर जिला अंतर्गत बाहानगा स्टेशन से दो किमी दूर पनपना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 288 लोगों की मौत हो गई।
बालेश्वर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुर्घटनास्थल का जायजा लिया। उनके साथ दो केंद्रीय मंत्री- धर्मेंद्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी शनिवार की सुबह दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के बाद उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
इधर, शुरुआती जांच में सामने आया है कि पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस को मेन लाइन का सिग्नल दिया गया था, लेकिन इसे वापस ले लिया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
रिपोर्टर आलोक तिवारी ब्यूरो चीफ अब तक टीवी न्यूज़ चैनल जनपद मथुरा
संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य
संवाददाता मोहित कुमार अब तक टीवी चैनल
Leave a Comment: