संवाददाता  क्षत्रपाल मौर्य


 फतेहपुर जनपद के कोतवाली खागा अंतर्गत ग्राम कटोघन के पास हाइवे किनारे झाड़ियों में आज दो युवतियों की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।दोनो युवतियों की शिनाख्त हो चुकी है।आपको बताते चले कि वादी विपिन कुमार पुत्र शिव सिंह निवासी नयापुरवा मजरे हरदो ने खागा कोतवाली में अपनी बहन जलसा देवी पुत्री शिव सिंह उम्र लगभग 16 वर्ष तथा उसकी रिश्ते की मौसी नीलम देवी पुत्री राम नजर सिंह निवासी रामपुर अफ़ोई थाना सुल्तानपुर घोष जो दिनांक 01 जून 2023 को ग्राम नया पुरवा में तिलक समारोह में सम्मलित होने के पश्चात लगभग रात्रि 8 बजे दोनो साथ मे घर से निकली।काफी रात बीत जाने के बाद जब दोनों घर नही पहुची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।जिसकी सूचना आज 02 जून को खागा कोतवाली में दी गई।कोतवाली पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कर खोजबीन चालू की उधर परिजन भी लगातार खोज कर रहे थे।तलास करने के दौरान  कटोघन के पास माँ अन्नपूर्णा पेट्रोल पंप के पास  हाइवे किनारे झाड़ियों में दोनो गुमसुदा युवतियों की लाश बरामद हुई।मौके पर पहुचे परिजनों ने दोनों युवतियों की शिनाख्त की।दोनो युवतियों के चेहरे को ईट से कुचल कर पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी।एक साथ दो युवतियों की लाश मिलने से पुलिस अधीक्षक व उपाधीक्षक सहित कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही।
आइये सुने क्या कहा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।