Odisha Coromandel Express Accident: ट्रेन हादसे में अब तक 233 लोगों की मौत, 900 से अधिक घायल; रेलवे ने दिए जांच के आदेश
120 से ज्यादा शवों को निकाला गया, बढ़ सकता है आंकड़ा
ओडिशा में तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। इस हादसे में 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 350 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। इस रेल हादसे पर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री गृह मंत्री रेल मंत्री सहित कई नेताओं ने दुख जताया है।
.jpg)
ओडिशा के बालेश्वर में एक दुर्भाग्यपूर्ण रेल दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मेरा दिल शोक संतप्त परिवारों के लिए जाता है। मैं बचाव कार्यों की सफलता और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
ओडिशा में ट्रेन हादसे की खबर सुनकर दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल जल्द स्वस्थ हों। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है।
ओडिशा के बालेश्वर में रेल हादसा बेहद पीड़ादायक है। एनडीआरएफ की टीम पहले ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है, और अन्य टीमें भी बचाव अभियान में शामिल होने के लिए दौड़ रही हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
मैं घायलों के शीघ्र ठीक होने और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना के लिए प्रार्थना करता हूं। घटना के बाद बचाव कार्य शुरू हो गया है। एनडीआरएफ, राज्य सरकार की टीमें और एयरफोर्स भी राहत बचाव कार्य में जुट गई हैं।
हम ओडिशा सरकार और रेलवे अधिकारियों के साथ सहयोग करने और बचाव कार्यों में सहायता के लिए 5-6 सदस्यों की एक टीम मौके पर भेज रहे हैं। मैं मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यक्तिगत रूप से लगातार स्थिति की निगरानी कर रही हूं।
ओडिशा में हुए दुखद रेल हादसे के बारे में सुनकर दुख हुआ। जिन लोगों का निधन हुआ है, उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। सभी घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की उम्मीद है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
120 से ज्यादा शवों को निकाला गया, बढ़ सकता है आंकड़ा
अब तक टीवी चैनल राजा शर्मा जिला संवाददाता कैमरामैन रोहित शर्मा के साथ फिरोजाबाद
रिपोर्ट : राजेश कुमार शास्त्री
Leave a Comment: