मां पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, नरैनी पुलिस ने दबोचा
आमोद कुमार 
बांदा। नरैनी के पटेल नगर में आपसी विवाद के दौरान एक महिला पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अनुज को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को रविवार, 11 अक्टूबर को पटेल नगर स्थित व्यास मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस को प्रभा देवी ने सूचना दी थी कि 10 अक्टूबर को उनके पटेल नगर निवासी एक व्यक्ति ने आपसी विवाद में उनकी मां को जान से मारने की नीयत से गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना नरैनी में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अनुज पुत्र संतोष, निवासी पटेल नगर, नरैनी को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में थाना नरैनी में मुकदमा अपराध संख्या 280/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 333, 352, 109(1) और 351(3) में अभियोग दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अश्वनी गुप्ता, कांस्टेबल अंकित सिंह और कांस्टेबल शुभम यादव शामिल रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।