रिपोर्ट : राजेश कुमार शास्त्री


सिद्धार्थनगर । पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर नें पुलिस लाइन्स में शुक्रवार को परेड की सलामी लिया व  पुलिस लाइन्स परिसर का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

 02 मई को अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थगर द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मे साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के पश्चात पुलिस कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा महोदय द्वारा परिवहन शाखा, भोजनालय, पुस्तकालय, प्रशिक्षण केन्द्र केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन, क्वार्टर गार्द आदि शाखाओं का निरीक्षण किया गया । पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक सिद्धार्थनगर को निर्देशित किया गया तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन के आदेश कक्ष मे सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध मे सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । परेड के दौरान गर्वित सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक भूतनाथ गुप्ता सहित लाइन्स के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
        इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जनपद के समस्थ थानों पर शुक्रवार की परेड करायी गयी । शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिस कर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल भी करवाया गया ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।