तिलकधारी महाविद्यालय, जौनपुर में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित

राष्ट्रीय चुनौतियों के समाधान के लिए उद्यमिता को बढ़ावा देना आवश्यक: कश्मीरी लाल

जौनपुर।

जनपद जौनपुर के प्रतिष्ठित तिलकधारी महाविद्यालय में स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना, उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल ने युवाओं के समक्ष रोजगार एवं स्वरोजगार की चुनौती पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत में सरकारी क्षेत्र का रोजगार कुल रोजगार का बहुत ही छोटा हिस्सा है। ऐसे में देश की विशाल युवा जनसंख्या को व्यापक स्तर पर रोजगार एवं आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के लिए उद्यमिता को बढ़ावा देना आवश्यक है। युवाओं को नौकरी पाने की आकांक्षा के साथ-साथ रोजगार सृजित करने वाले उद्यमी बनने की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए। 
कार्यक्रम में मड़ियाहूँ पी. जी. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुरेश कुमार पाठक ने रोजगार, स्वरोजगार तथा उद्यमिता प्रोत्साहन से संबंधित विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने युवाओं को उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने तथा उद्यमशील दृष्टिकोण विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन संकाय के प्रोफेसर अजय कुमार द्विवेदी ने सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं के लिए उद्यमिता की संभावनाओं तथा रोजगारोन्मुखी दृष्टिकोण के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रांत पूर्णकालिक का दायित्व वहन कर रहे कृपा शंकर सिंह ने कश्मीरी लाल के अखिल भारतीय प्रवास से सभा को परिचित कराया।
कार्यक्रम में मड़ियाहूँ पी जी कॉलेज के डॉ. विवेक कुमार मिश्र, प्रांत सह-समन्वयक स्वाबलंबी भारत अभियान- स्वदेशी जागरण मंच ने विषय प्रवर्तन किया। उन्होंने स्वावलंबी भारत अभियान की पृष्ठभूमि, उद्देश्यों तथा उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन की प्रासंगिकता से उपस्थित जनसमूह को परिचित कराया। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
सम्मेलन का मंच संचालन डॉ. प्रशांत द्विवेदी, सहायक आचार्य, राजनीति शास्त्र एवं जिला संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों का प्रभावी संचालन करते हुए वक्ताओं के विचारों को श्रोताओं तक पहुँचाया।
इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के जिला सह-संयोजक डॉ. अमिताभ कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन किया।
कार्यक्रम में जिला महिला समन्वयक श्रीमती ममता सिंह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रांत अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार द्विवेदी, विभाग संगठन मंत्री अश्विनी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अमरजीत सिंह, वैभव, शिवानी ओझा, अभिषेक द्विवेदी, अजय कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
सम्मेलन ने युवाओं के बीच उद्यमिता, स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता के महत्व को रेखांकित किया गया । कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि भारत की युवा शक्ति को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने तथा राष्ट्र को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उद्यमिता एवं स्वरोजगार को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करना समय की आवश्यकता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।