1. ट्रांस शारदा क्षेत्र के शारदा नदी से ग्राम नहरोसा में किसानों को बड़ा खतरा जिलाधिकारी से लगाई गुहार
  2. श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि 
    ट्रांस शारदा क्षेत्र के ग्राम हजारा में शारदा नदी के तेज कटान के कारण हमारे सैकड़ो किसान भाइयों की उपजाऊ जमीनें नदी में समाहित होने की सूचना के मुताबिक ग्राम नहरोसा के वासियों ने कहां जैसे ही जलस्तर कम होता है वैसे ही शारदा नदी कटान तेजी से बढ़ रहा है।
  3. शारदा नदी के कटान से इस क्षेत्र के लोग बहुत ही भयभीत हैं और यहां के सभी लोगों को खतरा बढ़ता जा रहा है स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ खण्ड के एक्सियन (XEN) आशुतोष कुमार और एसडीओ (SDO) को भी तत्काल मौके पर तलब किया गया।
  4. पीड़ित किसानों की मौजूदगी में पूरे प्रभावित क्षेत्र का सघन मुआयना किया जाना चाहिए। जो जमीनें कट चुकी हैं, वहाँ और नुकसान रोकने के लिए मौके पर उपलब्ध फ्लड-कंट्रोल सामग्री से तुरंत काम शुरू करवा दिया  जाये। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाए।
  5. इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक्सियन (बाढ़) से विस्तृत वार्ता की गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द से जल्द एक ठोस और दीर्घकालिक परियोजना (Project) तैयार करें, ताकि भविष्य में इस क्षेत्र को कटान से पूरी तरह सुरक्षित किया जा सके। इस मौक पर फईम अहमद, शकील अहमद, वारिस अली, रियाज अहमद, शरीफ इत्यादि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।