120 से ज्यादा शवों को निकाला गया, बढ़ सकता है आंकड़ा


  1. मालगाड़ी और कोरोमंडल एक्सप्रेस की जोरदार भिड़ंत, 233 लोगों की मौत

  2. ओडिशा में एक दिवसीय शोक की घोषणा

  3. केंद्र सरकार ने किया मुआवजे का एलान

 

Coromandel Train Accident: ओडिशा के बालेश्वर जिले में दर्दनाक रेल हादसा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, बाहानगा स्टेशन के निकट शुक्रवार शाम करीब सात बजकर 20 मिनट पर हावड़ा-शालीमार एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे 233 लोगों की मौत हो गई, जबकि 900 से ज्यादा लोग घायल हैं।

Odisha Coromandel Train Accident  ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841-अप) शुक्रवार शाम को बालेश्वर जिला अंतर्गत बाहानगा स्टेशन से दो किमी दूर पनपना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ओडिशा में तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। इस हादसे में 233 की मौत हो गई है, जबकि 900 लोगों के घायल होने की जानकारी है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

बेंगलुरु से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस के साथ कोरोमंडल एक्सप्रेस की टक्कर हुई। खड़गपुर डीआरएम ने इसकी पुष्टि की है। पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस बेपटरी हुई थी, जिससे बेंगलुरु हावड़ा एक्सप्रेस की टक्कर हुई। इस दुर्घटना में दोनों ट्रेन के 12 कोच बेपटरी हो गए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया।

 

Odisha Train Accident: राहत और बचाव कार्य जारी

ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि अब तक लगभग 900 यात्री घायल हुए हैं, जिनका बालेश्वर, मयूरभंज, भद्रक, जाजपुर और कटक जिलों के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 233 शव बरामद किए जा चुके हैं। तलाशी एवं बचाव अभियान जारी है। NDRF, ODRAF और फायर सर्विस अभी भी बोगी को काटने और जीवित या मृत लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे है।

6 : 49 : 55 PM

भाजपा ने स्थगित अपने आज के सभी कार्यक्रम: जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे से बेहद दुखी हूं। भीषण ट्रेन हादसे को देखते हुए भाजपा ने आज देश भर में अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

6 : 31 : 42 PM

रेल मंत्रालय ने दिए ट्रेन हादसे की जांच के आदेश

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के बाद, रेल मंत्रालय इस हादसे की जांच के आदेश दिए। बता दें कि रेल मंत्री खुद आज घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

6 : 20 : 27 PM

ओडिशा ट्रेन हादसे पर नेपाल के पीएम ने जताया दुख

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने ओडिशा ट्रेन हादसे पर शोक व्यक्त किया है। इस बड़े रेल दुर्घटना में अब तक 233 लोगों की मौत हुई है और 900 से अधिक घायल हुए हैं।

5 : 50 : 03 PM

दुर्घटना में घायल लोगों के लिए एम्स में की गई व्यवस्था: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि भुवनेश्वर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हादसे में घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराने के इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने शुक्रवार रात ट्वीट किया, इमरजेंसी, आईसीयू और ओटी बेड की व्यवस्था के साथ ही सभी डॉक्टरों, नर्सों और स्टाफ को हादसे में घायल लोगों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया गया है।

5 : 37 : 38 PM

ओडिशा ट्रेन हादसे में अब तक 233 लोगों की मौत

ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि बालेश्वर ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 233 पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि राहत बचाव कार्य अभी तक जारी।

 

5 : 10 : 47 PM

बालेश्वर से सामने आई सुबह की तस्वीर

ओडिशा के बालेश्वर जिले से दुर्घटनास्थल की सुबह की तस्वीर आई सामने। राहत बचाव कार्य अभी तक जारी। ट्रेन हादसे में 207 लोगों की मौत हो गई और 900 घायल हो गए। 

 

4 : 54 : 15 PM

पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष ट्रेन हादसे के पीड़ितों का हाल जानने बालासोर के अस्पताल पहुंचे

पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष सुकांत मजूमदार बालासोर के फकीर मोहन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचे, जहां ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों में से कुछ को भर्ती कराया गया है।

4 : 36 : 05 PM

बालासोर का दौरा कर सकती हैं पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी

बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे को लेकर TMC सांसद डोला सेन ने कहा कि, हम वास्तव में हैरान हैं। हमारी मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) कल यहां आ सकती हैं। उन्होंने खड़गपुर से हमारे अधिकारियों, डॉक्टर और ट्रॉमा एंबुलेंस को भेजा है।

4 : 12 : 25 PM

ओडिशा में एक दिवसीय शोक की घोषणा

बालेश्वर में भीषण ट्रेन दुर्घटना के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। ओडिशा के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने कहा कि बालेश्वर में हुई दुखद रेल दुर्घटना के मद्देनजर, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक का आदेश दिया है और इसलिए पूरे राज्य में 3 जून को कोई उत्सव नहीं मनाया जाएगा।

4 : 04 : 11 PM

Odisha Train Accident: दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी

 Odisha Train Accident: दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है। भीषण ट्रेन दुर्घटना में अब तक 207 लोगों की मौत हो गई और 900 घायल हो गए।

 

3 : 59 : 45 PM

कटक पहुंच रहे हैं रेल हादसे में घायल लोग

कटक के डीसीपी ने कहा कि चूंकि कटक में एक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल है। कटक की पूरी टीम तैयार है। हमने सुरक्षा व्यवस्था की है ताकि यहां आने वाले घायलों को बिना किसी परेशानी के प्रवेश मिल सके।

 

3 : 25 : 45 PM

ओडिशा ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची 207 के पार

ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बालासोर ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या 207 और घायलों की संख्या 900 होने की पुष्टि की है।

2 : 45 : 29 PM

दुर्घटनास्थल का करेंगे दौरा, हम पीड़ितों के साथ खड़े हैंः पश्चिम बंगाल BJP प्रमुख सुकांत मजूमदार

बालासोर में ट्रेन दुर्घटना पर पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, हम दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे, हम पीड़ितों के साथ खड़े हैं और उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराएंगे।

 

2 : 25 : 05 PM

अमेरिकी विदेश विभाग ने बालासोर में ट्रेन दुर्घटना पर व्यक्त किया शोक

अमेरिकी विदेश विभाग के दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो (एससीए) ने ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।

 

 

1 : 38 : 35 PM

120 से ज्यादा शवों को निकाला गया, बढ़ सकता है आंकड़ा

ओडिशा फायर सर्विसेज के DG सुधांशु सारंगी ने बताया कि, 14 टीमें बचाव कार्य में लगी हैं। टीमों द्वारा करीब 400 लोगों को बचाया गया है और करीब 120 शवों को निकाला गया है और यह संख्या और भी ऊपर जा सकता है।

1 : 18 : 36 PM

निजी अस्पतालों को बिस्तर तैयार रखने के निर्देश, आस-पास के जिलों से हल्के स्ट्रेचर मंगवाए गए

बालासोर, भद्रक, मयूरभंज, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, भुवनेश्वर में प्रशासन को सूचित किया गया है कि, सभी बीएसकेवाई सूचीबद्ध निजी अस्पताल दुर्घटनास्थल से मरीजों को लेने के लिए बिस्तर तैयार रखें।

बचाव कार्य में 115 एंबुलेंस लगाए गए हैं। आस-पास के जिलों से हल्के स्ट्रेचर मंगवाए गए हैं।

1 : 15 : 05 PM

प्रभावित ट्रेनों के यात्रियों की सुरक्षा और जरूरी सामान मुहैया कराने का आदेश जारी

चूंकि हादसे के बाद उस रूट में पड़ने वाले जिलों में अन्य ट्रेनों को रोका जाएगा, ऐसे में विकास आयुक्त, उड़ीसा ने संबंधित कलेक्टरों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि सभी यात्री सुरक्षित रहें। उन्हें कहा गया है कि जिन जगहों पर ऐसी ट्रेनें रुकी हों, वहां पानी, साफ-सफाई, सुरक्षा, भोजन आदि सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

 

12 : 13 : 01 PM

दक्षिण रेलवे के चेन्नई डिवीजन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

दक्षिण रेलवे के चेन्नई डिवीजन ने चेन्नई सेंट्रल, काटपाडी और जोलारपेट्टई स्टेशनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया।

सेंट्रल हेल्पडेस्क एट कमर्शियल कंट्रोल: 044-25354771, 044-25330952 और 044-25330953

मोबाइल नंबर: 9003061974

चेन्नई सेंट्रल स्टेशन: 044-25354148 और 044-25330714

काटपाडी स्टेशन: 9498651927

जोलारपेट स्टेशन: 7708061811

11 : 52 : 05 AM

दुर्घटना में घायल लोगों के लिए AIIMS में की गई व्यवस्था: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया।

 

 

11 : 28 : 39 AM

ओडिशा रेल हादसे में अब तक 70 लोगों की मौत

ओडिशा ट्रेन हादसे में अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 350 से ज्यादा घायल हुए हैं।

 

 

11 : 23 : 26 AM

PMO ने पीड़ितों को 2-2 लाख रुपये सहायता राशि देने का किया एलान

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये, जबकि घायलों के लिए 50 हजार रुपये सहायता राशि देने का एलान किया। 

 

11 : 19 : 31 AM

रेल हादसे के बाद छह ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला गया मार्ग

बालेश्वर में हुई ट्रेन दुर्घटना के कारण करीब 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, क्योंकि यह ट्रेनें खड़गपुर-भद्रक सेक्शन से होकर नहीं आ सकती हैं। अन्य 5 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।

ये ट्रेनें हुई रद्द

  • 12837 पुरी एक्सप्रेस

  • 12863 जसवंतपुर एक्सप्रेस,

  • 02837 संतनतागाछी-पुरी स्पेशल

  • 20831 शालीमार-संबलपुर

  • 12839 चेन्नई मेल

इसी तरह 22807 बीसीके ट्रेन को डायवर्ट कर टाटा की तरफ रवाना किया गया। 22873 पीकेयू को डायवर्ट कर टाटा से छोड़ा गया है। 18409 नं. यूएलबी ट्रेन रूट में बदलाव टाटा की ओर से किया गया है।

रेलवे सूत्रों ने बताया कि भद्रक जाने वाली 15929 आरएनटीएल ट्रेन को वापस भद्रक लाया गया है।

11 : 01 : 19 AM

दुर्घटनास्थल पर 240 से अधिक कर्मियों को किया गया तैनात

एनडीआरएफ के 6 टीमों को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है। इसके अलावा 240 से अधिक कर्मियों की भी तैनाती हुई है। अधिकारियों ने कहा कि एनडीआरएफ की एक टीम ओडिशा के बालेश्वर जिले में ट्रिपल-ट्रेन दुर्घटना स्थल पर है, जबकि पांच अन्य को घटनास्थल पर भेजा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इन छह टीमों की अनुमानित संख्या 240 कर्मियों से अधिक है। एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मनोज कुमार यादव ने बताया कि टीमें स्ट्रेचर, गैस कटर, लिफ्टिंग पैड, प्राथमिक चिकित्सा किट और अन्य उपकरण और खोजी कुत्तों से लैस हैं।

10 : 54 : 27 AM

ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का समारोह रद्द

कोंकण रेलवे के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि मडगांव स्टेशन पर गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह को ओडिशा में तीन ट्रेनों के दुर्घटनाग्रस्त होने के मद्देनजर रद्द कर दिया गया है।

10 : 53 : 42 AM

75 डॉक्टरों को घटनास्थल पर किया गया तैनात

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि लोगों को बचाने और घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए 75 डॉक्टरों को घटनास्थल पर तैनात किया गया है। 

उन्होंने कहा कि प्रभावितों के इलाज के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। जहां विभिन्न जिलों के 50 डॉक्टर मौके पर पहुंचे हैं। वहीं, एससीबी से 25 सदस्यीय मेडिकल टीम को रवाना किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह पता चलने के बाद कि भुवनेश्वर और कटक में ऐसे गंभीर मरीज आ रहे हैं, विभिन्न निजी अस्पतालों को तैयार रखा गया था।

10 : 51 : 19 AM

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने नवीन पटनायक से फोन पर की बात

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अपने ओडिशा समकक्ष नवीन पटनायक से बात की और एलान किया कि वह ट्रेन में तमिलों के बचाव के समन्वय के लिए चार सदस्यीय पैनल की प्रतिनियुक्ति कर रहे हैं।

10 : 45 : 48 AM

ट्रेन हादसे में घायल हुए यात्रियों को बालेश्वर अस्पताल लाया गया

 

10 : 30 : 14 AM

हादसे में जिंदा बचे चश्मदीद यात्री ने सुनाई दर्दभरी दास्तां, देखें वीडियो

 

10 : 23 : 30 AM

कई बोगियां पटरी से उतरी, राहत एवं बचाव कार्य जारी

 

10 : 21 : 07 AM

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुर्घटना की स्थिति और बचाव कार्यों की समीक्षा की

 

10 : 20 : 00 AM

प्रियंका गांधी की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील, बोलीं- राहत कार्यों में करें पूर्ण सहयोग

 

10 : 18 : 57 AM

ममता बनर्जी ने मदद के लिए भेजी टीम

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए एक टीम भेजी है। साथ ही वो मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति की लगातार निगरानी कर रही हैं।

 

10 : 12 : 54 AM

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहत कार्य में मदद करने की अपील की

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से बचाव कार्य में मदद करने की अपील की।

 

 

10 : 09 : 52 AM

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घटनास्थल के लिए रवाना

 

9 : 57 : 24 AM

NDRF की 3 और ODRAF की 4 टीमें तैनात

बता दें कि दुर्घटना स्थल पर मदद के लिए 65 एम्बुलेंस तैनात की गई हैं और 35 एम्बुलेंस को भेजा जा रहा है। 30 बस भी राहत एवं बचाव कार्य के लिए नियोजित किया गया है। 3 एनडीआरएफ टीम, 4 ODRAF टीम, 20 दमकल वाहिनी टीम को लगाया गया है। यह जानकारी विशेष राहत आयुक्त ने दी है।

9 : 55 : 41 AM

मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक सहायता का एलान

केंद्र सरकार ने ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

 

 

9 : 53 : 42 AM

सोचा था हम मर जाएंगे: यात्री ने सुनाई आपबीती

बंगाल में दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन में सवार यात्रियों में से एक गोबिंद मोंडल ने आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा कि मैंने सारी उम्मीदें छोड़ दी थीं। मुझे लगा कि हम मर जाएंगे। मैं उन कुछ यात्रियों में से था, जो टूटी हुई खिड़की से कोच से बाहर निकलने में कामयाब रहे। प्राथमिक उपचार के लिए हमें डिस्पेंसरी ले जाया गया।

उन्होंने आगे बताया कि हम खतरे से बाहर हैं, लेकिन मैंने कुछ घायल लोगों को देखा। उनमें से एक को सीने में दर्द की शिकायत थी।

9 : 47 : 03 AM

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रेल दुर्घटना की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की

 

9 : 45 : 58 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बालासोर में हुई रेल दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

9 : 44 : 31 AM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्रेन हादसे पर जताया शोक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर दुख जताया।

 

9 : 42 : 23 AM

ट्रेन दुर्घटना में अब तक 50 लोगों के मारे जाने की सूचना, हेल्पलाइन नंबर जारी

ट्रेन दुर्घटना में अब तक 50 लोगों के मारे जाने की सूचना, हेल्पलाइन नंबर जारी

ओडिशा में तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं। इस हादसे में 50 से ज्यादा की मौत हो गई है, जबकि 200 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

9 : 36 : 50 AM

घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए जुटाई जा रहीं बसें

ओडिशा के मुख्य सचिव ने बताया कि लगभग 50 एंबुलेंसों ने सूचना दी है, लेकिन घायलों की संख्या बहुत अधिक दिखाई देती है। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए बड़ी संख्या में बसें जुटाई जा रही हैं।

9 : 35 : 04 AM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा रेल हादसे पर दुख जताया है। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।