कौशांबी -कोखराज थाना क्षेत्र के काकराबाद और कसिया पश्चिम गांव के बीच जहां पर जेसीबी के द्वारा खुदाई की गई थी जेसीबी की खुदाई से लगभग 20 फुट गड्ढा हो गया था वहीं कई लोग मिट्टी खोदने के लिए उस टीले के अंदर गए जैसे ही मिट्टी खोदने लगे वैसे ही टीला फट गया टीला फट जाने से कई लोग मिट्टी के नीचे दब गए जिसमें एक महिला की मृत्यु हो गई मृतक महिला का नाम नत्थी देवी पत्नी सुरेश गौतम गांव निवासी कसिया की रहने वाली बताई जा रही है और 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा हैऔर हालत नाजुक बताई जा रही है सूचना पुलिस को दी गई सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच कर मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक महिला और चार घायल लोगों की आज जो देखने को मिल रहा है यदि प्रशासन जेसीबी संचालकों पर अवैध मिट्टी खनन पर रोक लगाई होती तो शायद यह दिन देखने को ना मिलता ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: