अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सूरजपुर छत्तीसगढ़ सुंदर लाल साहू के रिपोर्ट


बिहार पुर के ट्रांसफार्मर खराब होने का मामला सामने आया है लगभग 2 वर्ष से इस ट्रांसफार्मर से डिम लाइट जल रही है ग्रामीणों ने इसका शिकायत संबंधित अधिकारी को जब करते हैं तो संबंधित अधिकारी के द्वारा आश्वासन दिया जाता है कि बन जाएगा बन जाएगा करके और ट्रांसफार्मर ना बदला जा रहा है नहीं बनाया जा रहा है ग्रामीण परेशान हैं भीषण गर्मी पड़ रही है, हम आपको बता दें कि तत्काल संबंधित अधिकारी को नजर में रखते हुए और गर्मी को देखते हुए तत्काल ट्रांसफार्मर ठीक कराना चाहिए,ट्रांसफार्मर खराब होने से लाइट जल रही डिम, तेज गर्मी में ग्रामीण हो रहे परेशान। 2 वर्षों से विभाग बैठा मौन।

बिहारपुर, जिले के दूरस्थ क्षेत्र ग्राम पंचायत नावाटोला में 2 वर्ष से ट्रांसफार्मर का 2 फेस जल जाने से ग्रामीणों को फुल लाइट बिजली नहीं पहुंच पा रही है। जिससे कि मुहल्ले भर के लोग गर्मी से परेशान हैं। वही आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं ने जाकर नारेबाजी किया और जल्द से जल्द लाइट बनवाने की आश्वासन ग्रामीणों को दी। विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के कारण लगभग 2 वर्ष से एक ट्रांसफार्मर में सौ से डेढ़ सौ लोगों के घर बिजली प्रवाहित होती है। 

जिसके कारण लाइट डिम हो जाती है।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इसकी सूचना सरपंच को दी जा चुकी है और बिजली विभाग को भी दे दी जा चुकी है लेकिन इसकी सुधार नहीं हो पाया है हम सभी ग्रामीणों ने बिजली का बिल बराबर भरते आ रहे हैं लेकिन बिजली हमें नहीं मिल रही है। जिसके कारण गर्मी के दिनों में ग्रामीण पेड़ के नीचे रात में सोते हैं। 

वहीं आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार काशी ने कहा अगर इसकी सुधार जल्द से जल्द नहीं हुई तो हम सभी कार्यकर्ता मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे। 

इस दौरान विनय साकेत, विजेंद्र कुमार, राजेश कुमार बसोर, विकेश कुमार साकेत, रामकृपाल ,अवधेश कुमार, सवाई लाल, गोरेलाल, गुल्लू साहू, बृजेश कुमार महेश मटुक लाल अनिल कुमार मिथिलेश कुमार अरविंद कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।