बिग ब्रेकिंग न्यूज
भानपुर,बस्ती
जनपद-बस्ती के भानपुर तहसील अंतर्गत विकासखंड- रामनगर के गांव पंचायत-परसा कुतुब के निवासी गण किसानो ने प्रदेश सरकार से पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यो के नाम पर की गई लूट की जनहित मे निष्पक्ष जांच अविलंब कराये जाने की मांग -
वर्ष 2015 से 2020 मे पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा विना नाम के ली गई सरकारी आवास की धनराशि की रिकवरी करते हुए अविलंब विधिक कार्यवाही की जाए
अपात्र को दिए सरकारी आवास की सरकारी धनराशि शीघ्र रिकवरी करते हुए कानूनी कार्यवाही की जाए
पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा एक ही मार्ग पर लगे खडंजे को सरकारी कागजात मे दो-दो जगह लगा दिखाकर लूटी गई सरकारी धनराशि शीघ्र रिकवरी करते हुए विधिक कार्यवाही की जाए
श्रीमान उपनिदेशक पंचायत बस्ती मंडल बस्ती के आदेश दिनांक 15/3/2020केअनुपालन मे श्रीमान जिला पंचायत राज अधिकारी बस्ती द्वारा निष्पक्ष जांच जनहित मे शीघ्र कराई जाए
ये पूरा मामला जनपद- बस्ती, तहसील-भानपुर,वि०ख०-रामनगर के ग्राम पंचायत-परसा कुतुब का है
देखना अब यह होगा पूर्व ग्राम प्रधान के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच जनहित मे होती है या नही
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: