कर्नाटक में सिद्दरमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में 20 से 24 और मंत्री शामिल किए जाएंगे। नए मंत्रियों को शनिवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सूत्रों ने बताया कि 20 से 24 संभावित मंत्रियों के नाम पर चर्चा हुई है


कर्नाटक में सिद्दरमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में 20 से 24 और मंत्री शामिल किए जाएंगे। नए मंत्रियों को शनिवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार को पार्टी महासचिवों केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला से मिलकर कैबिनेट विस्तार पर चर्चा की।

 

बैठक में कई नामों पर हुई चर्चा

पार्टी सूत्रों ने बताया कि चारों नेताओं के बीच पांच घंटे से ज्यादा बातचीत हुई। यह बैठक तीन सत्रों में हुई। इस दौरान कई विधायकों के नाम पर चर्चा हुई, जिन्हें सिद्दरमैया सरकार में मंत्री बनाया जाएगा। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है।

 

 

राहुल गांधी से मिलेंगे सिद्दरमैया और शिवकुमार

सूत्रों ने बताया कि 20 से 24 संभावित मंत्रियों के नाम पर चर्चा हुई है और अंतिम मंजूरी के लिए इन्हें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पास भेजा गया है। बेंगलुरु रवाना होने से पहले सिद्दरमैया और शिवकुमार पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मिलेंगे।

लोकसभा चुनाव पर निर्भर करेगा कांग्रेस सरकार का भविष्य

वहीं, समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कर्नाटक में सिद्दरमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के लंबे समय तक चलने पर संदेह जताते हुए जदएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने गुरुवार को कहा कि इसका भविष्य 2024 के लोकसभा चुनाव के परिणाम पर निर्भर करेगा।

विश्लेषण पर आधारित है यह बयान- पूर्व सीएम

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका बयान केवल राज्य की राजनीतिक स्थिति के उनके विश्लेषण पर आधारित है। इसका गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए कि वह किसी से हाथ मिलाकर कुछ करने के लिए तैयार हैं।

राज्य की राजनीति में कुछ भी संभव

कुमारस्वामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे नहीं मालूम कि क्या अगला (विधानसभा) चुनाव पांच साल बाद होगा? क्या हो सकता है मुझे नहीं पता। लेकिन, इस सरकार का भविष्य आगामी लोकसभा चुनाव के परिणाम पर निर्भर करेगा, यह मैं जानता हूं। मैं कुछ छिपा कर नहीं बोल रहा हूं और न ही मैं कोई ज्योतिषीय भविष्यवाणी कर रहा हूं। मेरी राय यह है कि राज्य की राजनीति में कुछ भी हो सकता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।