उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए संचालित मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के अंतर्गत जनपद बस्ती के विभिन्न थानों द्वारा विद्यालय में जाकर छात्राओं तथा अपने अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत गावों में चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक को जागरूक करते हुए शासन द्वारा प्रदत्त विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, और चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इन नंबरों के उपयोग और उनकी उपयोगिता पर जोर दिया गया ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके। छात्राओं को किसी भी प्रकार के अपराध, उत्पीड़न या हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्हें बताया गया कि डर या संकोच के कारण चुप रहना समस्याओं को और बढ़ा सकता है। इसके बजाय, वे निडर होकर अपनी बात रखें और कानूनी सहायता लें।
1.थाना दुबौलिया पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 6.0 के अन्तर्गत ग्राम केवटली में बालिकाओं/महिलाओं को जागरूक किया गया तथा पंपलेट वितरित कर शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया गया।
2.थाना हरैया पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत ग्राम परसौड़ा में चौपाल लगाकर बालिकाओं व महिलाओं से मिलकर सशक्तिकरण के संबंध में जागरुक किया गया तथा विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई।
3.थाना पैकोलिया पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 6.0 के अन्तर्गत थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया व विद्यालय की अध्यापिकाओं के साथ मिलकर पैदल मार्च किया गया जिसमें उपस्थित सभी महिलाओं को सशक्तिकरण संबंधित बातों को बताते हुए मिशन शक्ति फेज-6 कार्यक्रम के अंतर्गत कानून की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर व थाने का सी0यू0जी0 नंबर प्रदान करते हुए शिक्षकगण की उपस्थिति में छात्राओं को जागरूक किया गया तथा अपराध के प्रति आवाज उठाने हेतु प्रेरित किया गया।
4.थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा कस्बा कप्तानगंज में महिला आरक्षी, महिला चौकीदार व अन्य महिलाओं/बालिकाओं को शामिल करते हुए कार्यक्रम के तहत पैदल मार्च किया गया । महिलाओं /बालिकाओं की उपस्थिति में महिला सशक्तिकरण संबंधित बातों के बारे बताते हुए कार्यक्रम के अंतर्गत कानून की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया और महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध भी आवाज उठाने हेतु अपील की गई।
5.थाना रुधौली पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 6.0 के अन्तर्गत गुरुकुल एजुकेशनल पड़री बाजार में मिशन शक्ति का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं/छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: