जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत ग्राम सभा जमलियां में पं दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेंले का आयोजन किया गया। मेले में लगभग


ब्रेकिंग न्यूज़ 

जौनपुर 

जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत ग्राम सभा जमलियां में पं दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेंले  का आयोजन किया गया।

मेले में लगभग छोटे बड़े कुल 800 पशुओं का उपचार कर नि:शुल्क दवाईयां दी गई ।

बताते चलें कि भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष विनय कुमार पटेल,व राजेन्द्र प्रसाद पटेल, द्वारा गौ पूजन के पश्चात् कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया।

    इस अवसर पर प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रशान्त पटेल ने कहा कि पशु पालकों द्वारा पशुओ में होने वाली विभिन्न बिमारियो व उनके बचाव तथा समय-समय पर कराएं जाने वाले टीकाकरण के बारे में जानकारी दी गई।

डॉ पटेल ने पशु पालकों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि नन्द बाबा दुग्ध योजना , पशु धन बीमा योजना मिशन, किसान क्रेडिट कार्ड के लाभों के बारे में बताया ।

  उक्त अवसर पर वेटनरी यूनिट के डॉ रमेश यादव, पशु प्रसार अधिकारी डॉ धर्मेंद्र पटेल, सहित विभागीय कर्मचारी व सम्मानित ग्रामीण मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।