???? लखनऊ BIG BREAKING NEWS ????
???? सालों से काम कर रहे ऑपरेटर-हेल्पर परेशान, ₹2,000 के दीपावली बोनस से कर्मचारियों में नाराजगी!
लखनऊ में स्वेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और MARVTECH से जुड़े सीवरेज पंपिंग स्टेशनों पर काम करने वाले ऑपरेटरों और हेल्परों की कम सैलरी से घर चलाना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि वर्षों से नौकरी करने के बावजूद उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा और UPCOS पोर्टल पर उनका डेटा फीड न होने से भी चिंता बनी हुई है।
⚡ चार साल से सिर्फ ₹2,000 बोनस!
कर्मचारियों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से दीपावली पर केवल ₹2,000 बोनस दिया जा रहा है। वह भी त्योहार से ठीक एक दिन पहले। ऐसे में जिन कर्मचारियों के पास ATM कार्ड नहीं है, उन्हें बैंक से पैसा निकालने में परेशानी होती है।
???? कर्मचारियों की प्रमुख मांगें:
▪️ दीपावली से कम से कम 10 दिन पहले बोनस दिया जाए।
▪️ बोनस कम से कम एक महीने की सैलरी के बराबर हो।
▪️ वर्षों से काम कर रहे ऑपरेटरों और हेल्परों की सैलरी बढ़ाई जाए।
▪️ UPCOS पोर्टल पर पात्र कर्मचारियों का डेटा जल्द फीड किया जाए।
सवाल यह है कि सालों से सीवर व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारियों के परिवारों की दीपावली कैसे मनेगी? क्या जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों की इन समस्याओं पर ध्यान देंगे?
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment: