(आगरा) की एत्मादपुर विधानसभा 86) की राजनीति में उस समय अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला जब एत्मादपुर की लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख श्रीमती इति सिंह के पति और सामाजिक-राजनीतिक शख्सियत डॉ. अवधेश सिंह का जन्मदिवस बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रभर से पहुंचे गणमान्य नेताओं,कार्यकर्ताओं और आम जनता का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा जन्मदिवस के इस भव्य मंच से डॉ. अवधेश सिंह ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर एक बड़ा राजनीतिक संदेश दिया और जनता के बीच अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।डॉ.अवधेश सिंह ने आगामी 2027 के चुनावों के मद्देनजर अभी से क्षेत्र में जनसंपर्क अभियानों को तेज करने और पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का स्पष्ट ऐलान किया।कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि एत्मादपुर क्षेत्र में डॉ. अवधेश सिंह और ब्लॉक प्रमुख श्रीमती इति सिंह के नेतृत्व में जनता का अटूट विश्वास और समर्थन बना हुआ है।इस दौरान वक्ताओं और समर्थकों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए 2027 के चुनावों में जनता के हक और विकास की इसरफ्तार को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियों, क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं ने सत्यवीर बघेल बंटू दिवाकर संजय कुशवाहा टिल्लू बाबा ओमकार बघेल एवं अन्य लोग मौजू रहे डॉ. अवधेश सिंह को जन्मदिन की आत्मीय शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु व यशस्वी राजनीतिक जीवन की कामना की।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: