जानकारी के अनुसार आज थाना कासना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लडपुरा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पलवल की तरफ जाने वाले रोड पर एक बस जो पंजाब से बिहार जा रही थी और एक ट्रक आपस में दुर्घटनाग्रस्त हो गए।


शुक्रवार तड़के कासना कोतवाली क्षेत्र में पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर ट्रक व बस की आपस में जोरदार भिड़ंत से बस में सवार 28 लोग घायल हो गए। घटना के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोगों को छुट्टी दे दी गई, वहीं एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

 

कैसे हुई दुर्घटना

जानकारी के अनुसार आज थाना कासना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लडपुरा, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पलवल की तरफ जाने वाले रोड पर एक बस जो पंजाब से बिहार जा रही थी और एक ट्रक, आपस में दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

हादसे में बस में सवार लोगों में से 28 व्यक्ति घायल हुए जिन्हें तुरंत थाना कासना पुलिस द्वारा उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया जहां पर एक बच्चे को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक का नाम आशीष (11) पुत्र पंकज निवासी भोजपुर, बिहार है। सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई है। मृतक के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। अन्य वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।