जापानी पुलिस ने गुरुवार को हुई गोलीबारी और छुरा घोंपकर दो पुलिसकर्मी सहित कुल चार लोगों को मौत के घाट उतारने वाले एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने रात भर में इस मामले में चौथी मौत की पुष्टि की


जापानी पुलिस ने गुरुवार को हुई गोलीबारी और छुरा घोंपकर दो पुलिसकर्मी सहित कुल चार लोगों को मौत के घाट उतारने वाले एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमलावर बंदूक और चाकू से हमले करने के बाद कथित तौर पर एक इमारत में छिपा हुआ था।

 

हमलावर संदिग्ध को हिरासत में लिया गया

पुलिस ने बताया कि नागानों इलाके के नाकानों शहर के पास एक खेत की संपत्ति के बाहर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रात भर में इस मामले में चौथी मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एक बुजुर्ग महिला जो घटनास्थल पर घायल पाई गई और बाद में मृत घोषित कर दी गई। एक पुलिस प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि संदिग्ध को सुबह करीब साढ़े चार बजे हिरासत में लिया गया।

 

 

जापान में कठोर कानून के बाद भी गोलीबारी

इस हमले में मारे गए अधिकारियों की पहचान 46 वर्षीय योशिकी तमाई और 61 वर्षीय ताकुओ इकेची के रूप में हुई है। मालूम हो कि जापान में इस तरह से हत्या के सबसे कम मामले दर्ज हैं। यहां पर दुनिया के सबसे कठिन कानून है। हालांकि, इन सभी के बाद भी यह मामला अपने आप में ही एक गंभीर उदाहरण है।

पूर्व पीएम की हुई थी गोली मारकर हत्या

मालूम हो कि जापान में इस प्रकार का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पिछले साल जुलाई में देश में ही दिनदहाड़े पूर्व पीएम शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस दौरान आबे के हत्यारे ने तेत्सुया यामागामी ने कथित तौर पर यूनिफिकेशन चर्च के साथ अपने संबंधों को लेकर राजनेता को निशाना बनाया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।