UPSC Toppers List 2022 सिविल सेवा परीक्षा 2022 के अंतिम परिणाम संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार 23 मई 2023 को करते हुए सभी सफल घोषित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पहला स्थान इशिता किशोर (रोल नंबर 5809986) ने प्राप्त किया है।


UPSC Toppers List 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। आयोग द्वारा वर्ष 2022 की सिविल सेवा परीक्षा के नतीजों की घोषणा मंगलवार, 23 मई 2023 को की गई। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इशिता किशोर (रोल नंबर 5809986) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में टॉप किया है। इशिता की पहली ऑल इंडिया रैंक (AIR 1) प्राप्त हुई। वहीं, दूसरे स्थान (AIR 2) पर गरिमा लोहिया हैं और इनका रोल नंबर 1506175 है, जबकि तीसरे स्थान (AIR 3) पर उमा हरति एन हैं और इनका रोल नंबर 1019872 है।

 

UPSC Toppers List 2022: सिविल सेवा परीक्षा चयन सूची में 933 उम्मीदवार

यूपीएससी ने सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा 2022 में प्रदर्शन के आधार पर कुल 933 उम्मीदवारों की विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति हेतु अनुशंसा की है। इन सेवाओं में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवा समूह 'ए' और समूह 'बी' शामिल हैं। दूसरी तरफ, सफल घोषित कुल उम्मीदवारों में 345 जनरल कटेगरी के हैं, जबकि 99 EWS, 263 OBC, 154 ST और 72 SC कटेगरी के हैं। इसके अतिरिक्त, 178 उम्मीदवारों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।

 

 UPSC Toppers List 2022: सिविल सेवा परीक्षा 2022 में इन स्टूडेंट्स की आई टॉप रैंक

क्रमांक अनुक्रमांक उम्मीदवार का नाम
1 5809986 इशिता किशोर
2 1506175 गरिमा लोहिया
3 1019872 उमा हरति एन
4 0858695 स्मृति मिश्रा
5 0906457 मयूर हजारिका
6 2409491 गहना नव्या जेम्स
7 1802522  वसीम अहमद भट
8 0853004  अनिरुद्ध यादव
9 3517201 कनिका गोयल
10 0205139 राहुल श्रीवास्तव
11 3407299 परसंजीत कौर
12 6302509 अभिनव सिवाच
13 2623117 विदुषी सिंह
14 6310372 कृतिका गोयल
15 6802148 स्वाति शर्मा
16 6017293 शिशिर कुमार सिंह
17 0840388 अविनाश कुमार
18 0835555 सिद्धार्थ शुक्ला
19 0886301 लघिमा तिवारी
20 7815000 अनुष्‍का शर्मा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।