गजपति जिले से एक चौंकाने वाली घटना में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर खेतों में फेंक दिया। सूचना के मुताबिक यह वीभत्स घटना गुरुवार को ओडिशा के गजपति जिले के काशीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है।


  • खेत में पत्नी को पति ने गला काटकर मार डाला

  • घर के दरवाजे पर कटा सिर रखकर बैठा घंटों पति बैठा रहा।

संतोष कुमार पांडेय, भुवनेश्वर/अनुगुल। ओडिशा के गजपति जिले से एक चौंकाने वाली घटना में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर खेतों में फेंक दिया।

सूचना के मुताबिक, यह वीभत्स घटना गुरुवार को ओडिशा के गजपति जिले के काशीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है।

 

मृतिका की पहचान उर्मिला कारजी और आरोपी पति की पहचान चंद्र शेखर कारजी उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है। विश्वसनीय रिपोर्ट के अनुसार वह अपनी पत्नी के साथ सुबह अपने खेत पर गया था, जहां दोनों के बीच किसी बात को ले कर कहासुनी हो गई थी।

कटे सिर को घर के सामने रखा

मुन्ना को अपनी पत्नी का सिर हाथ में लिए खेतों से लौटता देख ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए। घर पहुंच कर उसने सिर को अपने घर के दरवाजे के ठीक सामने रख दिया। डरे सहमे ग्रामीणों ने तुरंत इस वीभत्स घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुन्ना को कटे सिर के पास शांत बैठे पाया। पुलिस के पूछताछ में उस व्यक्ति ने कबूल किया कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला और उसे काट दिया।

इसके बाद उसने सिर को धड़ से अलग कर लिया था। उसने आगे कहा कि वह शव को खेत में छोड़कर सिर घर ले आया था।

हत्या का नहीं हुआ खुलासा

आरोपी के जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने खेत से शव व घर से सिर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, इस जघन्य हत्याकांड के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उर्मिला चंद्रशेखर की दूसरी पत्नी थीं और उनका दो साल का एक बच्चा है। चंद्रशेखर उर्फ मुन्ना की पहली पत्नी ने कुछ साल पहले उस पर हमला करने के बाद उसे छोड़ दिया था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।