Cannes Film Festival 2023 केनेडी फेम एक्ट्रेस सनी लियोनी ने कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपना डेब्यू किया है। रेड कारपेट पर अपनी वाइफ को वॉक करता देख उनके पति डेनियल वेबर अपने इमोशन पर कंट्रोल नहीं कर पाए।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने हाल ही में 'कांस फिल्म फेस्टिवल 2023' (Cannes Film Festival 2023) में अपना डेब्यू किया है। उन्हें 'कांस' के रेड कारपेट पर देख उनके पति बहुत खुश हैं। उन्होंने अपनी वाइफ के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।
कांस' में सनी लियोनी के डेब्यू से पति का कैसा है रिएक्शन?
सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर अपनी वाइफ पर बहुत फक्र महसूस कर रहे हैं। डेनियल ने 'कांस' से सनी लियोनी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में सनी ब्लश पिंक थाई-हाई स्लिट में रेड कारपेट पर अनुराग कश्यप के साथ पोज दे रही हैं। रेड लिप्स और स्लीक हेयर बन में सनी बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।
सनी के लिए पति ने लिखा लवली नोट
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए डेनियल वेबर ने अपनी वाइफ के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। डेनियल ने कहा-
"आप 76वें 'कांस फिल्म फेस्टिवल' का प्रकाश स्तंभ हैं। कोई भी सही शब्द नहीं हैं। मैंने आज रात अपनी आंखों के सामने इतिहास बनते देखा !! सफर तो हम सबका होता है, लेकिन हर कोई सपनों को जीत नहीं पाता !! आप लाखों की इंस्पिरेशन हैं और आप मेरी भी इंस्पिरेशन हैं।"
'कांस' में छाए केनेडी की स्टार कास्ट
बता दें कि अनुराग कश्यप की अपकमिंग फिल्म 'केनेडी' को 'कांस फिल्म फेस्टिवल 2023' में स्क्रीनिंग मिली है। इसके लिए ही केनेडी की स्टार कास्ट 'कांस' पहुंची। अनुराग कश्यप और सनी लियोनी के साथ लीड रोल में नजर आ रहे राहुल भट्ट (Rahul Bhat) भी रेड कारपेट पर दिखाई दिए।
सनी लियोनी के गॉर्जियस कांस लुक
सनी लियोनी ने 'कांस' के रेड कारपेट पर एक से बढ़कर एक लुक में चार-चांद लगाया। पहले दिन एक्ट्रेस ग्रीन साइड कट ड्रेस में अपना ग्लैमर बिखेरती हुई दिखाई दीं। दूसरे दिन क्रॉप ऑफ शोल्डर टॉप और पैंट के साथ एक्ट्रेस स्टाइलिश लुक में दिखाई दीं।
सनी लियोनी ने 'कांस' में बॉडीकॉन ड्रेस में फोटोशूट भी कराया। उन्होंने फिट ड्रेस के साथ ब्लेजर कैरी किया था, जिसमें वह बहुत ग्लैमरस लग रही थीं। रेड लिप्स और मिनिमल मेकअप में वह गजब ढा रही थीं। उनके सभी लुक्स सोशल मीडिया पर फैंस का दिल चुरा रहे हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
Cannes 2023 Video सनी लियोनी ने कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 ढेर सारी खुशियां लेकर आया। उनकी और राहुल भट्ट स्टारर फिल्म कैनेडी का फेस्टिवल में सिर्फ प्रीमियर नहीं हुआ बल्कि जॉनी डेप के बाद उनकी फिल्म को सात मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला
Cannes 2023 Video सनी लियोनी ने कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 ढेर सारी खुशियां लेकर आया। उनकी और राहुल भट्ट स्टारर फिल्म कैनेडी का फेस्टिवल में सिर्फ प्रीमियर नहीं हुआ बल्कि जॉनी डेप के बाद उनकी फिल्म को सात मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला
The Kapil Sharma Show Updates द कपिल शर्मा शो काफी फेमस है। अब इसे लेकर खबर आई है कि यह शो बंद होने जा रहा है। इस शो ने कॉमेडी के माध्यम से कई लोगों को हंसाया है।
Leave a Comment: