Delhi NCR Weather दो दिनों से दिल्ली एनसीआर में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला है। गुरुवार को दिन में तेज धूप देखने को मिली हालांकि शाम होते-होते फिर से मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबादी भी देखने को मिली है।


दो दिनों से दिल्ली एनसीआर में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला है। बीते गई दिनों से लोग भयंकर गर्मी और तेज से धूप से परेशान थे। हालांकि, बुधवार को मौसम विभाग के रुख में बदलाव से दिल्ली एनसीआर के लोगों को बड़ी राहत मिली।

 

गुरुवार को दिन में तेज धूप देखने को मिली, हालांकि शाम होते-होते फिर से मौसम ने करवट ली और तेज हवाए चलने लगी। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबादी भी देखने को मिली है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बरसात हो सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

 

पिछले कई दिनों से समूचे उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी पर बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ का खासा असर देखने को मिला। कई राज्यों में झमाझम बरसात हुई तो पहाड़ों पर ओले भी पड़े। इसी के चलते उत्तर पश्चिमी हवाओं में आई ठंडक से दिल्ली में भी बरसात हुए बगैर तापमान में खासी गिरावट देखी गई। ज्यादातर जगह यह गिरावट चार से आठ डिग्री तक रही।

दिल्ली में बुधवार को सुबह से ही मौसम सुहावना था। वर्षा कहीं नहीं हुई लेकिन रिज, जाफरपुर, नरेला और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बूंदाबांदी दर्ज की गई। हवा भी दिन भर चलती रही। बीच बीच में धूप खिली, लेकिन बादलों की आवाजाही भी लगी रही। इसी के चलते एक दिन पहले की तुलना में दिन का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।