अब तक टीवी न्यूज़ चैनल से राकेश दिवाकर की खास रिपोर्टन


जनपद सीतापुर की ग्राम पंचायत रिखौना में वर्ष 1951 में जन्मे ,आशु कवि ,बहु भाषा विद ,आचार्य सोम दीक्षित,
 जनसंघ काल के प्रमुख कार्यकर्ता, राजमाता विजयाराजे सिंधिया के पिता श्री महेंद्र सिंह राठौर से सानिध्य प्राप्त थे ,प्रदेश विख्यात साहित्यिक संस्था हिंदी सभा सीतापुर की अध्यक्ष रहे ,
उत्तर प्रदेश शासन के भाषा अधिकरण हिंदी संस्थान के सदस्य , संस्कृत संसद के सचिव, आर एम पी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सीतापुर के संघ पिता की उपाधि से विभूषित ,
उत्तर प्रदेश प्रधान संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष, वित्तविहीन प्रधानाचार्य परिषद के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी में विधानसभा सीतापुर से तीन बार प्रदेश परिषद के प्रतिनिधित्व कर्ता ,
भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष ,पंचायत प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष, स्थानीय निकाय के पूर्व जिलाध्यक्ष ,

अपने प्रधान कार्यकाल में स्वग्राम रिखौना के विकास पुरुष माने जाने वाले ,
भारत के 73वें संविधान संशोधन में पंचायत संबंधी 50% सुझाव को संविधान में संकलित कराने की प्रतिभा रखने वाले ।
आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के अंतरंग सभा के सदस्य ।
जनपद सीतापुर के आर्य समाज के प्रधान।

 गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज के संस्थापक प्रधानाचार्य का निधन 17 मई 2023 को हो गया था।
 जिस संदर्भ में आज दिनांक 25 मई 2023 को गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज के सभा कक्ष में जनपद लखीमपुर के साथ जनपद सीतापुर की अनेक गणमान्य लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

 जिसमें जनपद लखीमपुर के केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षक शुभकार नाथ शुक्ला अपने साथियों के साथ तथा जनपद सीतापुर के, विद्या दीप पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आलोक सिंह के साथ नगर पंचायत हरगांव के राजेश सिंह तोमर अपने मित्रों के सहित ,डॉक्टर भैया लाल तिवारी ,सुंदरलाल तिवारी, हरद्वारी लाल, गिरधारी लाल ,राम किशोर त्रिवेदी ,विजय त्रिवेदी, डॉक्टर सुनील तिवारी ,राकेश कुमार ,ओंकार नाथ त्रिपाठी ,विक्रमादित्य पांडे, गिरीश मिश्र ,हरिहर दत्त जयसवाल, अनिल रस्तोगी  
भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री प्रवीण शुक्ला ,आशीष पांडे ,आशीष शुक्ला ,अनुज शुक्ला ,महेंद्र शुक्ला ,ग्राम प्रधान जलालुद्दीन, आशिक अली ,मुनव्वर अली ,मुस्ताक अली ,मेहंदी हसन, सरदार बलवीर सिंह, सरदार सुखपाल सिंह ,सरदार बख्शीश सिंह ,दयाशंकर दीक्षित ,रामचंद्र दीक्षित ,आशु दीक्षित, रामनरेश दीक्षित ,कल्लू दीक्षित ,तथा उनके परिवार के अनेक लोगों के साथ गुरु गोविंद सिंह विद्या मंदिर के  शिक्षक उमा शंकर शुक्ला, रामनिवास तिवारी ,संजय यादव ,राकेश कुमार, आशुतोष बाजपेई कमल किशोर, जितेंद्र कुमार शुक्ला ,आदि उपस्थित रहे ।

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।