योगी बोले- घबराइए मत, हर समस्या का करेंगे समाधान:एक महीने बाद CM ने गोरखनाथ में लगाया जनता दरबार, अग्नि पीड़ितों को दी आर्थिक मदद
घबराइए बिलकुल मत। हर शिकायत पर कार्रवाई करेंगे
CISCE यानी काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने रविवार दोपहर 3 बजे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आउट कर दिया। 12वीं में CMS लखनऊ के छात्र मो. आर्यन तारिक ने देशभर में टॉप किया है। उन्हें 99.75% मार्क्स मिले हैं। वहीं, 10वीं में आगरा के सें

CISCE यानी काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने रविवार दोपहर 3 बजे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आउट कर दिया। 12वीं में CMS लखनऊ के छात्र मो. आर्यन तारिक ने देशभर में टॉप किया है। उन्हें 99.75% मार्क्स मिले हैं। वहीं, 10वीं में आगरा के सेंट एंथनी जूनियर कॉलेज की अविशी सिंह ने टॉप किया है। उन्हें 99.80% मार्क्स मिले हैं।
वहीं, CMS की अर्पिता सिंह और आयशा खान के साथ कुल 9 बच्चे 12वीं में सेकेंड रैंक पर हैं। इन बच्चों ने 99.50% नंबर हासिल किए हैं। जबकि 99.25% के साथ 6 बच्चे थर्ड पोजिशन पर हैं। टॉप-3 में लखनऊ के 10 बच्चे हैं।
10वीं में सेकेंड रैंक पर 99.60% नंबर के साथ 4 बच्चे हैं। इनमें लखनऊ की सुहानी अग्रवाल, मेरठ की काजल गोयल, लखनऊ की अनुकृति और कानपुर के श्रेष्ठ मल्होत्रा शामिल हैं। थर्ड पोजिशन पर 99.40% नंबर के साथ 18 बच्चे हैं।
दैनिक भास्कर से बातचीत में तारिक ने कहा, ''इमोशनल मूमेंट है। काफी खुशी हो रही है। इतना अच्छा रिजल्ट आया है। मेहनत पूरी की थी। इतने नंबर एक्सपेक्ट नहीं किए थे। स्कूल के अलावा घर पर डेली 3 से 4 घंटे रिवीजन करता था। मुझे नीट क्वालीफाई करके कॉर्डियोलॉजिस्ट बनना है।''
दूसरे बच्चों को क्या टिप्स देंगे? इस सवाल के जवाब में तारिक ने कहा, ''पढ़ाई के साथ कंसिस्टेंट रहना चाहिए। कभी बहुत ज्यादा प्रेशर नहीं लेना चाहिए। कभी लगे कि नहीं हो पाएगा, तब भी खुद पर पूरा कॉन्फिडेंस रखें। हमेशा यही सोचिए कि मेहनत की है, तो रिजल्ट अच्छा आएगा।''
AI के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तनिष्क
लखनऊ के CMS राजेन्द्र नगर ब्रांच के तनिष्क सोनकर ने 99.50% मार्क्स के साथ ऑल इंडिया 2nd रैंक हासिल की है। उनके पिता सुनील कुमार सोनकर और मां रूबी सोनकर ने बताया कि बहुत खुशी की बात है। आज बेटे में दोहरी खुशी दी है। आज का मदर्स डे जीवन भर मेरे लिए खास होगा।
तनिष्क स्कूल के बाद रोजाना 6 घंटे पढ़ाई करते थे। आगे चलकर कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्होंने माना AI बड़ा संकट बन सकता हैं इसलिए सरकार को इस दिशा में जरूरी कदम उठाने की जरूरत है।
आयशा ने रोजाना 12 घंटे पढ़ाई कर हासिल की ऑल इंडिया 2nd रैंक
लखनऊ के लक्षमणपुरी इलाके की रहने वाले रिटायर्ड बैंकर अनवार अहमद खान और उनकी पत्नी हसीब खान की बेटी आयशा खान को 12वीं में 99.5% मार्क्स मिले। उन्होंने रोजाना 12 घंटे पढ़ाई की हैं। आगे चलकर साइकोलॉजी के क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहती हैं।
12वीं टॉपर्स की लिस्ट देखिए...
| नाम | परसेंटेज | स्कूल | जिला |
| मोहम्मद आर्यन तारिक | 99.75% | सीएमएस | लखनऊ |
| तनिष्क सोनकर | 99.5% | सीएमएस | लखनऊ |
| अर्पिता सिंह | 99.5% | सीएमएस | लखनऊ |
| आहाना अरोड़ा | 99.5% | चिंटल्स | कानपुर |
| योगंजना सिंह | 99.5% | लामर्ट्स गर्ल्स | लखनऊ |
| आएशा खान | 99.5% | सीएमएस | लखनऊ |
| मावरा नसीब | 99.25% | गर्ल्स हाई स्कूल | इलाहाबाद |
| अभिदीप शिखर | 99.25% | सीएमएस | लखनऊ |
| आनया सिंह | 99.25% | जयपुरिया | लखनऊ |
| श्रेयसी गुप्ता | 99.25% | सीएमएस | लखनऊ |
| जहान्वी मिश्रा | 99.25% | सीएमएस | लखनऊ |
| आदित्य यादव | 99.25% | सीएमएस | लखनऊ |

ये आगरा के सेंट एंथनी जूनियर कॉलेज की अविशी सिंह हैं, जिन्होंने 99.80% मार्क्स के साथ टॉप किया है। केदार नगर निवासी अविशी के पिता डा. विजेंद्र सिंह और मां शशि कपूर डेंटिस्ट हैं। वह 12वीं के बाद जेईई की तैयारी करेंगी।
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट बनना चाहते हैं सोहम
CMS गोमती नगर के दसवीं के स्टूडेंट्स सोहम त्रिपाठी ने 99.4% मार्क्स हासिल किया है। सोहम आगे चलकर साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट बनना चाहता हैं। उनका मसकद देश को AI में मजबूत करना हैं। उनके पिता अवनीश त्रिपाठी फार्मासिस्ट हैं और मां ममता शुक्ला शिक्षक हैं। उन्होंने 4 से 5 घंटे की रेगुलर पढ़ाई की और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाई।
4 घंटे रोज पढ़कर पाई सफलता
10वीं में ऑल इंडिया सेकंड टॉपर रही अनुकृति दिनेश राय ने महज 3-4 घंटे पढ़ाई की। उन्होंने पढ़ाई को लेकर उन्होंने कोई लापरवाही नहीं बरती। उनके पिता दिनेश राय पेशे से इंजीनियर हैं। वहीं सुनीता राय गृहणी हैं। 12वीं के बाद अनुकृति IIT में जाना चाहती हैं। बलिया की मूल निवासी हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय पेरेंट्स और टीचर्स को दिया।
रिजल्ट काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जारी हुआ है। ICSE यानी 10वीं और ISC यानी 12वीं का रिजल्ट पहली बार यूपी और CBSE दोनों बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने के बाद जारी किया गया है।
ICSE और ISC बोर्ड एग्जाम इस साल फरवरी-मार्च में हुए थे। CISCE की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे बताए स्टेप्स की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
10वीं टॉपर्स की लिस्ट देखिए...



यह कानपुर की इशिता सिंह की फोटो है। 99% मार्क्स के साथ वह 10वीं में जिले की सेकेंड टॉपर हैं।
कानपुर शीलिंग हाउस स्कूल की इशिता सिंह ने में हाई स्कूल में सेकेंड टॉपर हैं। उनको 99% मार्क्स मिले हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में इशिता ने कहा, ''मुझे आगे चल कर कंप्यूटर इंजीनियर बनना है। क्योंकि मेरे पिता जीतेंद्र सिंह पीडब्ल्यूडी विभाग में इंजीनियर है। उन्हीं को देखकर मैंने भी इंजीनियर बनने की सोची है।''
इशिता ने कहा, ''जितना पढ़ने का मन करें, सिर्फ उतना ही पढ़ना चाहिए। जबरदस्ती कॉपी-किताब लेकर नहीं बैठना चाहिए, नहीं तो पढ़ाई बोझ लगने लगती है। जो भी विषय आपको पसंद है, उसे अच्छी तरह से पढ़ें। अब इंटर में टॉप करना है।'' इशिता की मां आरती सिंह सरकारी टीचर हैं।
सीएम योगी ने ट्वीट कर दी बधाई
रिजल्ट जारी होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया है। योगी ने कहा, ''ICSE और ISC की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और गुरुजनों को हार्दिक बधाई! आप सभी 'नए उत्तर प्रदेश' के स्वर्णिम भविष्य हैं। कठोर परिश्रम और अटूट लगन से जीवन की हर परीक्षा में ऐसे ही उत्तीर्ण होते रहें, यही कामना है। मां सरस्वती की कृपा सभी पर हमेशा बनी रहे।''
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
घबराइए बिलकुल मत। हर शिकायत पर कार्रवाई करेंगे
30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है। तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट आएगी।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने ट्वीट कर बागेश्वर बालाजी धाम के प्रमुख पंडिंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की अर्जी लगाई है।
Leave a Comment: