30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है। तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट आएगी।
राजस्थान में चक्रवाती तूफान मोखा के कारण एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते मौसम पलट गया। शनिवार से प्रदेश में आंधी का दौर शुरू हो गया। जयपुर समेत राज्य में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। अगले 4 दिनों तक आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा। 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है। तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट आएगी।
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के ऊपर एक नया पश्चिमी विक्षोभ बना है। इसके कारण सीकर और बीकानेर के मौसम में बदलाव हुआ। इसके चलते शनिवार शाम करीब 4 बजे से आंधी के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश में कई जगह बादल छाए रहे। जयपुर समेत कई जिलों में आंधी चली।
जयपुर में शनिवार दिन में तेज गर्मी के बाद रात को हुई बारिश।
जयपुर में सुबह हुई बारिश
जयपुर में शनिवार को तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन भी रहा। दोपहर में आग उगलती सूरज की किरणों और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। पिछले 4 दिनों में ही तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो चुकी है। शाम को अचानक धूलभरी आंधी चलने से लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली। वहीं, रविवार सुबह बूंदाबांदी हुई।
जयपुर में रविवार सुबह बारिश हुई। इस दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार आज नागौर, जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर में कहीं-कहीं पर तेज बारिश के साथ धूलभरी आंधी चल सकती है। इसके साथ ही अजमेर और टोंक में भी धूलभरी आंधी और बूंदाबांदी होने की संभावना है।
बीकानेर में शनिवार को हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, टोंक, बाड़मेर और श्रीगंगानगर सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज रफ्तार से आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की ओर से सलाह दी गई है कि मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें। पेड़ों के नीचे शरण नहीं लें।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
शहर
अधिकतम(13 मई का)
न्यूनतम
अजमेर
42.9
28.7
भीलवाड़ा
44.0
23.8
अलवर
42.0
25.2
जयपुर
43.5
31.3
पिलानी
43.5
27.0
सीकर
42.0
26.5
कोटा
45.4
28.8
बूंदी
45.4
26.6
उदयपुर
42.4
24.0
धौलपुर
44.6
24.0
टोंक
45.8
30.6
बारां
44.9
25.3
डूंगरपुर
43.1
26.7
सिरोही
42.9
24.1
करौली
44.6
26.4
बाड़मेर
45.7
28.5
चितौड़गढ़
42.5
28.5
जैसलमेर
46.0
28.0
जोधपुर
44.4
28.0
फलौदी
45.2
32.4
बीकानेर
45.0
29.5
चूरू
45.6
28.4
गंगानगर
44.6
26.5
बासवाड़ा
45.3
29.5
जालोर
44.3
28.4
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने ट्वीट कर बागेश्वर बालाजी धाम के प्रमुख पंडिंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की अर्जी लगाई है।
दिल्ली के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में एक शराब की दुकान में चोरी के मामले में एक बांग्लादेशी नागरिक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपितों को पास के कैश मोबाइल और स्कूटी बरामद की है।
Leave a Comment: