घबराइए बिलकुल मत। हर शिकायत पर कार्रवाई करेंगे


गोरखपुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया। करीब एक महीने बाद लगाए जनता दरबार में लगभग 100 लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक CM खुद पहुंचे। एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं। उन्हें आश्वस्त किया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान कराएंगे।

CM योगी ने कहा, 'चिंता नहीं करिए। घबराइए बिलकुल मत। हर शिकायत पर कार्रवाई करेंगे। समस्या कोई हो, हम उसका समाधान कराएंगे।' उन्होंने प्रार्थना पत्रों के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया। एक महिला ने ज्यादा बिजली बिल में छूट देने की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने उसे भरोसा दिया कि जितना भी संभव होगा, छूट दिलाएंगे।

CM योगी ने लगाया जनता दरबार, बोले- घबराइए मत, बहुत जल्द होगी सख्त कार्रवाई

करीब एक महीने बाद लगे जनता दरबार में 100 लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे।

एक महीने बाद लगाया जनता दरबार
दरअसल, नगर निकाय चुनाव आचार संहिता की वजह से करीब एक महीने बाद जनता दर्शन आयोजित हुआ। गोरखनाथ मंदिर में पिछला जनता दरबार 9 अप्रैल को लगा था। इस बार करीब 100 लोग अपनी समस्याएं बताने पहुंचे थे।

इलाज के लिए मदद की गुहार
कुछ लोग इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उनसे कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इलाज में अस्पताल के एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूरी कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी। कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं। CM ने बच्चों को दुलारकर आशीर्वाद दिया। उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और चॉकलेट गिफ्ट कर उन्हें खूब पढ़ने को प्रेरित किया।

अग्नि पीड़ितों की सीएम ने की आर्थिक मदद

Janta Darbar:भू-माफिया को सिखाएं करारा कानूनी सबक, जनता दरबार में सीएम  योगी ने सुनीं 500 लोगों की समस्याएं - Chief Minister Yogi Adityanath  Listened To The Problems Of 500 People ...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्नि पीड़ितों से मुलाकात की।

CM योगी आदित्यनाथ ने अग्नि पीड़ितों से मुलाकात की। CM ने बीते दिनों शार्ट शर्किट से टाउनहाल के फर्नीचर मार्केट और गोरखनाथ के 10 नंबर बोरिंग पर पेंट और इलेक्ट्रिक्स की दुकानों में हुई अग्नि की घटनाओं के पीड़ितों को मुख्यमंत्री विवेकाधाीन कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने टाउनहाल फर्नीचर मार्केट में आग लगने की घटना में पीड़ित शोभा देवी, आदित्य विक्रम सिंह, गिरिजा देवी और सोनिया गुप्ता को 2-2 लाख रुपए और 10 नंबर बोरिंग के अग्निकांड में पीड़ित पवन कुमार जायसवाल और अवधेश जायसवाल को 5-5 लाख रुपए का चेक प्रदान किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।