4000 फीट की ऊंचाई पर था विमान, अचानक पायलट ने बिना पैराशूट के लगा दी छलांग!
हैरानी की बात यह है कि पायलट के कूदने के बाद ही इस प्लेन में सवार को-पायलट ने प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।
उसका शव कमरे में पड़ा मिला। गले में फंदे का निशान था। सूचना पर पहुंचे...
सरधना। नानू गांव में सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव कमरे में पड़ा मिला। गले में फंदे का निशान था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही जांच में जुट गई। अजराड़ा मुंडाली निवासी मुन्नर ने अपनी पुत्री (27) शाईस्ता की शादी छह वर्ष पूर्व नानू गांव में की थी। सोमवार रात करीब आठ बजे शाईस्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में बेड पर पड़ा हुआ था। मोहल्ले के लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो उसके शरीर पर चोट लगी थी। साथ ही उसके गले पर फंदे के निशान थे जिसको लेकर परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने उसकी हत्या करने की आशंका जताई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। बाद में शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। कुछ देर बाद परिजन रात में ही थाने पहुंच गए। उन्होंने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी। उधर, शाईस्ता का पति और अन्य परिजन घर से फरार थे। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी। जब इस बारे में थाना प्रभारी लक्ष्मण वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
हैरानी की बात यह है कि पायलट के कूदने के बाद ही इस प्लेन में सवार को-पायलट ने प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।
जिस शख्स ने पुलिसवाले के साथ यह सब किया उसका आरोप है कि पुलिसवाले ने उसकी पत्नी को अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और उसे ब्लैकमेल किया है।
हर घर पर तिरंगा को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का भी साथ मिला है।
Leave a Comment: