जौनपुर *155 किलो अनार, 60 किलो सुतली बम और बारूद समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद, 1530 खाली


*????ड्रोन कैमरे से निगरानी कर मडियाहूं में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार*

 जौनपुर *155 किलो अनार, 60 किलो सुतली बम और बारूद समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद, 1530 खाली अनार घरिया भी मिलीं*

*जौनपुर।* दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के निर्माण और कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मडियाहूं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी कर भंडरिया टोला में संचालित अवैध पटाखा निर्माण के ठिकाने का भंडाफोड़ किया। मौके से भारी मात्रा में तैयार पटाखे, बारूद और विस्फोटक सामग्री के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया। बरामद सामग्री की मात्रा और निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को देखकर अवैध कारोबार के बड़े स्तर पर संचालित होने का अंदेशा है।

                पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नायब तहसीलदार शीतला प्रसाद सिंह के साथ संयुक्त कार्रवाई की। भंडरिया टोला में ड्रोन कैमरे से निगरानी के बाद छापेमारी की गई। इस दौरान इम्तियाज अहमद (48) और उसके पुत्र मोहम्मद कैफ (23) को हिरासत में लिया गया। दोनों इसी मोहल्ले के निवासी हैं।

*तैयार पटाखों के साथ मिला बारूद और विस्फोटक बनाने का सामान*

                  छापेमारी में पांच बोरियों में कुल 155 किलोग्राम अनार और सुतली बम के 60 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए। इसके अलावा करीब 19.5 किलोग्राम सिंघाड़ा पटाखा, 16 किलोग्राम बारूद पाउडर तथा 37 किलोग्राम सोरा सफेद पाउडर मिला।

                 पुलिस ने पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाली 23.4 किलोग्राम गंधक, 15.2 किलोग्राम कोयला पाउडर, 9 किलोग्राम लकड़ी का बुरादा और 6.8 किलोग्राम एल्यूमीनियम की कतरन भी बरामद की। इसके साथ ही 28.3 किलोग्राम महताब पटाखे का कागज, 34.3 किलोग्राम पटाखा कवर व बाती, 7.9 किलोग्राम बारूद लगी बाती और 83.7 किलोग्राम पटाखा बनाने का पेपर मिला।

*1530 खाली अनार घरिया और ड्रोन कैमरा भी बरामद*

                 मौके से पटाखे तैयार करने के उपकरण, प्लास, सूजा, कैंची, चाकू, पाइप, कटर मशीन, तराजू और बाट भी बरामद किए गए। इसके अलावा चार बोरियों में रखी 1530 खाली मिट्टी की अनार घरिया तथा एक ड्रोन कैमरा भी पुलिस के हाथ लगा। ड्रोन कैमरे से निगरानी किए जाने के बीच यह कार्रवाई पुलिस के अभियान में अहम मानी जा रही है।

            पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 5/9बी(1)(ए)(बी) के तहत मुकदमा संख्या 433/26 दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।

            कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, नायब तहसीलदार शीतला प्रसाद सिंह, उपनिरीक्षक प्रसिद्ध नारायण सिंह समेत मडियाहूं थाने की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध पटाखा बनाने, भंडारण करने और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।