अमेठी गांव में ही साकार हो रहे सपने डिजिटल लाइब्रेरी से युवाओं को मिली सफलता की नई राह

अनुराग सागर अब तक न्याय


गांव की प्रतिभाओं को मिला नया अवसर डिजिटल लाइब्रेरी से आसान हुई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार जनपद अमेठी के ग्राम पंचायत कस्थुनी पूरब में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना ग्रामीण युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है गांव में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी से अब युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने के साथ ही उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है
ग्राम पंचायत कस्थुनी पूरब  निवासी विवेक कुमार बताते हैं कि पहले प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए उन्हें गांव से बाहर जाना पड़ता था पढ़ाई के लिए उचित स्थान अध्ययन सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था गांव में ऐसी सुविधाएं न होने के कारण विद्यार्थियों को अपनी तैयारी के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता था जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त खर्च होती थी
विवेक कुमार बताते हैं कि अब ग्राम पंचायत  कस्थुनी पूरब में डिजिटल लाइब्रेरी खुल जाने से उनकी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी काफी आसान हो गई है गांव में ही अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को अब बाहर जाने की आवश्यकता कम हो गई है डिजिटल लाइब्रेरी में बैठकर वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को बेहतर ढंग से आगे बढ़ा सकते हैं
डिजिटल लाइब्रेरी ग्रामीण युवाओं के लिए ज्ञान और अवसरों का नया केंद्र बन रही है यहां विद्यार्थियों को अध्ययन करने के लिए उपयुक्त वातावरण प्राप्त हो रहा है, जिससे उनमें पढ़ाई के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ रहा है यह सुविधा विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है जो आर्थिक परिस्थितियों के कारण शहरों में जाकर महंगी लाइब्रेरी या अन्य अध्ययन सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाते थे विवेक कुमार का कहना है कि ग्राम पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना से युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिला है अब वे अपने गांव में रहकर ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास कर सकते हैं डिजिटल लाइब्रेरी ग्रामीण युवाओं के सपनों को साकार करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है इस महत्वपूर्ण पहल के लिए विवेक कुमार ने जिलाधिकारी शशांक चौधरी एवं समस्त संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा संबंधी सुविधाओं का विस्तार युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है ग्राम पंचायत कस्तूनी पूरब की डिजिटल लाइब्रेरी आज ग्रामीण युवाओं के लिए उम्मीद अवसर और आत्मविश्वास का प्रतीक बन रही है यह पहल इस बात का प्रमाण है कि यदि गांवों में शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तो ग्रामीण प्रतिभाएं भी अपने सपनों को साकार कर सकती हैं और समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।