पुलिस-SSB की संयुक्त कार्यवाही में 32.17 ग्राम स्मैक बरामद, महिला गिरफ्तार
इलेक्ट्रॉनिक तराजू और भारतीय-नेपाली मुद्रा भी मिली, NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
रिपोर्टः अदहम खान अब तक न्याय जिला क्राइम ब्यूरो बहराइच
बहराइच, 4 नवंबर। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मोतीपुर पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने ग्राम सोहनी बलईगांव में चेकिंग के दौरान एक महिला को 32.17 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा अमित प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला की पहचान सरिता देवी पत्नी बेचलाल उर्फ रामू (45), निवासी सोहनी बलईगांव, थाना मोतीपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 32.17 ग्राम स्मैक, एक सिल्वर रंग का इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 8,910 रुपये भारतीय मुद्रा और 45 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद हुए।
इस मामले में थाना मोतीपुर में मु0अ0सं0 486/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद अभियुक्ता को न्यायालय बहराइच भेजा गया।
कार्यवाही में शामिल टीम: प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़, उपनिरीक्षक अजय कुशवाहा, कांस्टेबल अनुराग सिंह, सूरज गौड़, महिला कांस्टेबल पुष्पा यादव, शिखा वर्मा तथा 59वीं वाहिनी SSB बलईगांव की टीम शामिल रही।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: