चेरो रोड पर हादसे को न्योता दे रहा खुला ट्रांसफॉर्मर, खतरे के पास से रोज गुजरते हैँ सैंकड़ो स्कूली बच्चे!

अब तक न्याय /अभिषेक कुमार/ सलेमपुर देवरिया

सलेमपुर के चेरो रोड स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल के पास सड़क किनारे खुले में लगा विद्युत ट्रांसफॉर्मर कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। इसी रास्ते से प्रतिदिन छोटे-छोटे स्कूली बच्चे और राहगीर गुजरते हैं, लेकिन ट्रांसफॉर्मर के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।

स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद सभासद अशोक गुप्ता ने बुधवार को बिजली विभाग के एसडीओ आलोक कुमार से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया और तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की।

एसडीओ ने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।

अब सवाल यह है कि बिजली विभाग किसी हादसे से पहले जागेगा या फिर किसी अनहोनी का इंतजार किया जाएगा?

बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। बिजली विभाग से मांग है कि तत्काल ट्रांसफॉर्मर के चारों ओर सुरक्षा घेरा और अन्य आवश्यक इंतजाम किए जाएं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।