जसपुरा में सपा की पीडीए पंचायत में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा-बसपा छोड़ सैकड़ों लोगों ने थामा साइकिल का दामन खाद की कालाबाजारी, महंगी बिजली और बेरोजगारी पर भाजपा को घेरा,अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
बांदा। जसपुरा ब्लॉक के जसपुरा गांव में समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान एवं पीडीए जनपंचायत कार्यक्रम में सियासी सरगर्मी तेज दिखाई दी। सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर प्रसाद निषाद ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए महंगाई, बेरोजगारी, खाद संकट और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार को घेरा।कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवभूषण सिंह गौतम (वैद्य जी) ने की, जबकि आयोजन रामदास निषाद ने किया। इस दौरान आयोजकों के अनुसार, भाजपा और बसपा छोड़कर सैकड़ों महिलाओं एवं ग्रामीणों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ सपा का दामन थामा।
विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि किसान खाद और बीज के लिए भटक रहा है, वहीं कालाबाजारी के कारण उसकी मुश्किलें बढ़ रही हैं। महंगी बिजली और कृषि संकट ने किसानों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता के असल सवालों से ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक मुद्दों को हवा दे रही है, जबकि महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे बुनियादी सवाल जवाब मांग रहे हैं। उन्होंने एक कथित बाबा द्वारा देवी-देवताओं के अपमान से जुड़े बयानों पर भी आपत्ति जताई।सपा नेता ने आगामी सरकार की प्राथमिकताएं गिनाते हुए शिक्षामित्रों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित कर्मचारियों को नियमित करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, महिलाओं को 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, 300 यूनिट मुफ्त बिजली तथा केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देने का वादा किया। उन्होंने युवाओं को रोजगार और किसानों को पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया।पंचायत में उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नारायण यादव, पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, चंद्रभान निषाद, भरतपाल, विद्या देवी वर्मा, माया वर्मा, राजलिया वाल्मीकि, रजनी निषाद, कुलदीप खंगार, मनीष खंगार, शिवकुमार प्रजापति, महेश प्रजापति, संतोष भुर्जी, शिवम कुटार, रामजीवन निषाद, वरदानी निषाद, श्रीपाल शास्त्री, पिंटू सोनी, रामसुफल सविता, संतराम वाल्मीकि, कमल सविता, मैयादीन निषाद, सुल्तान खान, इदरीश खान, शिवा कुमार निषाद एडवोकेट और रामसिंह निषाद सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: