लैंड पोर्ट परिसर में हुई रंगोली प्रतियोगिता
मनमोहकरंगोलियों ने मोहा मन, विजेता छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

अब तक न्याय/ 


रुपईडीहा बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत रुपईडीहा के लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के परिसर में आचार्य रमेश चंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने विभिन्न रंगों के माध्यम से आकर्षक रंगोलियां सजाईं। भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के चित्रों के साथ धनुष-बाण, दीपक लिए महिला तथा समसामयिक विषयों पर आधारित रंगोलियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। छात्राओं की कल्पनाशीलता, कलात्मक अभिव्यक्ति और मेहनत की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कार्यकारी अधिकारी खेम सिंह रहे। इस अवसर पर सुचित सिंह, रोहित पांडेय, पुष्कर राय सहित लैंड पोर्ट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। विद्यालय की ओर से प्रबंधक डॉ. यशपाल, दिवाकर पाठक, प्रधानाचार्या आशा अधिकारी, शिक्षिका कोमल दीक्षित और लक्ष्मी वर्मा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सहभागिता की तथा छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं की रंगोलियों का मूल्यांकन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए दो-दो श्रेष्ठ रंगोलियों का चयन किया गया। मुख्य अतिथि खेम सिंह ने चयनित छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ उनमें कला के प्रति रुचि, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करना है। इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।