घर की नाराजगी में छोड़ा था घर, केन नदी किनारे टावर पर चढ़ने से मचा हड़कंप
आमोद कुमार 
बांदा। घरेलू नाराजगी में घर से निकली 17 वर्षीय किशोरी के हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। केन नदी किनारे हुई इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझाइश और सूझबूझ से किशोरी को सकुशल नीचे उतारकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, 3 नवंबर को थाना मटौंध क्षेत्र से किशोरी के लापता होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर दो टीमों को तलाश में लगाया। अगले दिन जानकारी मिली कि किशोरी घर से नाराज होकर केन नदी किनारे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित बरामद किया। फिलहाल नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।सवाल यह भी है कि किशोर मन की नाराजगी आखिर किस मोड़ पर पहुंच जाती है, जहां जिंदगी दांव पर लग जाती है। समय रहते पुलिस की सक्रियता ने एक बड़ी अनहोनी टाल दी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।