सीतापुर दिनांक 04 नवम्बर 2026 (सू0वि0) प्रभागीय निदेषक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जलशक्ति मंत्रालय द्वारा गंगा नदी को भारत की राष्ट्रीय नदी घोषित किये जाने के उपलक्ष्य में गंगा उत्सव का कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष 04 नवम्बर को मनाया जाता है, जिलाधिकारी सीतापुर डा० राजागणपति आर के निर्देश के क्रम में सीतापुर वन प्रभाग द्वारा प्रभागीय निदेोक/संयोजक सदस्य, जिला गं
गा समिति, सीतापुर श्री नवीन खण्डेलवाल की अध्यक्षता/नेतृत्व में दिनोंक 04-11-2026 को प्रातः 06.00 बजे से अहिल्याबाई होल्कर चौराहे से बहुगुणा चौराहा तक लगभग 04 किमी० तक मैराथन दौड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मैराथन दौड़ में उप प्रभागीय ब्रजेश पाण्डेय द्वारा प्रतिभाागियों को हरी झण्डी दिखाते हुये मैराथन दौड़ का शुभारम्भ किया गया। मैराथन दौड़ में स्कूली बच्चों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया, जिसमें से पुरुष वर्ग में श्री नैमिष कुमार प्रथम, श्री सुनील कुमार द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर श्री सूरज कुमार रहे एवं महिला वर्ग में ईशिका-प्रथम, कोमल-द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर सावित्री विजेता रही, समस्त विजेता अभ्यार्थियों को उप प्रभागीय वनाधिकारी एवं क्षेत्रीय वनाधिकारी हरगांव बीनूपाल सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, सीतापुर द्वारा पुरस्कृत करते हुये उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर श्री आदिय श्रीवास्तव, सचेन्द्र त्रिवेदी, ललित श्रीवास्तव सीतापुर, उप प्रभागीय वनाधिकारी श्री ब्रजेश पाण्डेय सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, सीतापुर, क्षेत्रीय वनाधिकारी बीनूपाल हरगॉव रेंज, जिला परियोजना अधिकारी, सीतापुर श्री अमित कुमार सक्सेना नमामि गंगे तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी, सीतापुर एवं समस्त रेंज स्टाफ, सीतापुर रेंज, खेल कोच अजय राठौर, सहायक सूरज, शिवम रिजवान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।
उक्त के उपरान्त में भी छात्र-छात्राओं द्वारा पी0एम0 श्री विद्यालय हरिहरपुर कंपोजिट ब्लॉक परसेंडी, पी0एम0 श्री कंपोजिट विद्यालय घैला विकास क्षेत्र पहला, पी एम श्री मिठौरा कंपोजिट मछरेहटा, युपीएस क्यूटीबउल्ला कम्पोसिट बिसवां, रंगोली, चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा-6, 8 के छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। पर्यावरण एवं नदियों के संरक्षण हेतु जिला परियोजना अधिकारी, सीतापुर श्री अमित कुमार सक्सेना द्वारा समस्त छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा जिला गंगा समिति, सीतापुर के पर्यावरण एवं नदियों के संरक्षण हेतु विशेष कार्यक्रमों के संचालन को विद्यालयों में आयोजित कराने की पहल पर जिला गंगा समिति, सीतापुर का विशेष धन्यवाद देते हुये कहा इस प्रकार के आयोजन स्वच्छ भारत मिशन तथा स्वच्छ एवं सुन्दर भारत के सपने को साकार करने का कार्य करेगा। इस अवसर पर स्कूल के समस्त छात्र-छात्राएं तथा स्कूल स्टाफ एवं वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: