घघसरा में लगा निःशुल्क कैंसर स्वास्थ्य शिविर

134मरीजों की हुई जांच

गोरखपुर हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान, गीता वाटिका, गोरखपुर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोरखपुर के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली (ठर्रापार), घघसरा के प्रांगण में बुधवार को निःशुल्क कैंसर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में 134 मरीजों की जांच की गई।
शिविर में कैंसर अस्पताल की चिकित्सक डॉ. आस्था राव ने मरीजों में कैंसर संबंधित लक्षणों की जांच कर उचित सलाह और परामर्श दिया। बड़ी संख्या में मध्यम एवं वरिष्ठ आयु वर्ग के मरीज शामिल थे। अधिकांश मरीज मुंह के छाले/दाग, स्तन में गांठ, गर्भाशय की समस्या, पाचन क्रिया ठीक न होने, भूख न लगने, फेफड़े, प्रोस्टेट, पैर में गांठ आदि दिक्कतों से परेशान थे। कुछ मरीजों को आगे के मूल्यांकन के लिए प्रोत्साहित किया गया। सभी मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी दी गईं।डॉ. आस्था राव ने बताया कि कैंसर मेटास्टेसिस प्रक्रिया के माध्यम से फैलता है। बिना कारण वजन कम होना, लगातार दर्द, असामान्य गांठें, अत्यधिक थकान, त्वचा में बदलाव, लगातार खांसी, निगलने में कठिनाई, असामान्य रक्तस्राव, मल त्याग या पेशाब की आदतों में बदलाव कैंसर के संकेत हो सकते हैं। जागरूकता और समय पर जांच से कैंसर की पहचान प्रारंभिक अवस्था में हो सकती है, जिससे इलाज अधिक प्रभावशाली होता है। उन्होंने लड़कियों का एचपीवी वैक्सीन से टीकाकरण कराने के लिए भी प्रेरित किया।
शिविर प्रबंधक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल क्लीनिकों में नहीं, बल्कि लोगों के दिलों और दिमागों में भी लड़ी जाती है। शिविरों के माध्यम से कैंसर से जुड़े कलंक को मिटाकर शीघ्र निदान एवं उपचार को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने भारत में कैंसर उपचार की नवीनतम साइबरनाइफ सर्जरी के बारे में भी जानकारी दी।
शिविर में सभी लोगों को कैंसर से संबंधित आईईसी सामग्री जैसे पत्रक, पोस्टर, लीफलेट आदि वितरित किए गए।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतीश सिंह, डॉ. आस्था राव, अजय श्रीवास्तव, सत्यवती तिवारी, विकास चक्रधारी, अंकित पाण्डेय, अभिनव सिंह, हेमंत पाण्डेय सहित स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।