उ० प्र० अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियो नेपुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव को किया सम्मानित
अब तक न्याय/ रमेश सिंह
रुपईडीहा बहराइचl उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के यशस्वी चेयरमैन माननीय श्री कमलेश श्रीवास्तवके दिशा-निर्देशन में जिला अपराध निरोधक समिति, बहराइच के जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह कसौधन एवं जिला सचिव केशव कुमार मौर्य के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव जी से औपचारिक भेंट की।
इस अवसर पर दुर्गा पूजा, रावण वध एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों को पुलिस एवं प्रशासन के समस्त अधिकारियों द्वारा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने में दिए गए सराहनीय योगदान के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय को बुके, समिति की पुस्तिका ‘सेवा पथ’, ‘दर्पण’, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उप जिला सचिव विनोद कुमार कुशवाहा, जिला संगठन मंत्री रमेश कुमार मिश्रा, पूर्व ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख तेज प्रसाद वर्मा, रुपईडीहा नगर पंचायत उपाध्यक्ष इरशाद हुसैन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: